हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 23 दिसंबर को निफ्टी कमजोर हो गया। आज ये मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 18,000 के लेवल के नीचे बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों और कोविड की वापसी का असर देखने को मिला। यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा दरों में अधिक बढ़ोतरी ने भी बाजार को परेशान किया। आज निफ्टी 17,977 पर खुला और इसमें गिरावट जारी रही। इसके बाद फिसलते हुए इंडेक्स दिन के निचले स्तर 17,779 पर पहुंच गया। इंडेक्स 320 अंक या 1.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,807 पर बंद हुआ। इस हफ्ते इसमें 2.5 प्रतिशत की गिरावट रही। लगातार तीसरे हफ्ते में इंडेक्स गिर कर बंद हुआ। सोमवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा कि लंबे समय के बाद इंडेक्स 50-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के नीचे बंद हुआ। वीकली चार्ट पर इसने एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया। ये पैटर्न मोटे तौर पर निगेटिव होता है। उन्होंने कहा कि जब तक इंडेक्स 18,000 से नीचे रहता है। इस पर मंदड़ियों की पकड़ मजबूत हो सकती है। तब जाकर इंडेक्स 17,600-17,500 तक फिसल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि दूसरी तरफ 18,000 एक रेजिस्टेंस के रूप में काम करता दिखाई दे सकता है। इसके ब्रेक होने पर इंडेक्स 18,150-18,200 तक चढ़ सकता है। चौथे दिन करेक्शन होने पर अपेक्षित ट्रेडिंग रेंज 18,000-18,500 से और भी कम होकर 17,600-18,100 पर आ गई है। बाजार के उतार-चढ़ाव से ना घबराएं, अपना SIP जारी रखेंः आशीष सोमैया, White Oak Capital सोमवार को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल बैंक निफ्टी 450 अंक की गिरावट के साथ 41,951 पर खुला। इसके बाद 41,600 तक फिसल गया। यह लगातार चौथे सत्र में 741 अंकों की गिरावट के साथ 41,668 पर बंद हुआ। Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि इसने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। इसकी वजह से सपोर्ट धीरे-धीरे नीचे की ओर शिफ्ट हो रहा था। इसने लगातार दूसरे सत्र के लिए लोअर लो लोअर हाई बनाया। जब तक बैंक निफ्टी 42,000 से नीचे रहता है, ये 41,250 और 41,000 तक फिसल सकता है। जबकि ऊपर की तरफ इसमें 42,000 और 42,250 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/hnuvPQ4
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment