IRCTC Share Price: इंडियन रेलवे की ऑनलाइन टिकट जारी करने वाली कंपनी आईआरसीटीसी के शेयर इस साल 2022 में अब तक 25 फीसदी टूट चुके हैं। इसने 933 रुपये के सपोर्ट लेवल को भी ब्रेक कर दिया है। ऐसे में अब निवेशकों को उलझन है कि इसे निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर लेना चाहिए या अभी और गिरावट का इंतजार करना चाहिए। आईआरसीटीसी के शेयर आज बीएसई पर 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 632.95 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 50,636 करोड़ रुपये है। Sah Polymers IPO: कल खुलेगा इस साल का आखिरी आईपीओ, बोरी बनाने वाली कंपनी में पैसे लगाएं या नहीं, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत IRCTC के शेयरों में आगे क्या है रुझान घरेलू ब्रोकरेज फर्म 5पैसाडॉटकॉम पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसका पीई या प्राइस टू इक्विटी 56.6 है जो इंडस्ट्री पियर्स के 50.45 के मुकाबले ओवरवैल्यूड है। वहीं इसका बीटा 1.39 है यानी कि इस स्टॉक की वोलैटिलिटी बहुत हाई है। आईआरसीटीसी के शेयरों ने 633 रुपये का सपोर्ट लेवल ब्रेक कर दिया है। इन वजहों से आईआरसीटीसी में आगे गिरावट के संकेत दिख रहे हैं। इसका अगला सपोर्ट लेवल 632 और 626 और फिर 622 है। वहीं ऊपर आगे बढ़ने के लिए इसे 643, फिर 647 और फिर 654 का लेवल ब्रेक करना होगा। Multibagger Stock: ढाई साल में 666% बढ़ी पूंजी, अभी और कमाने का मौका, ब्रोकरेज ने इस पाइप स्टॉक पर लगाया दांव इस कारण दो हफ्ते में 14% टूट गए शेयर भारतीय रेलवे की टूरिज्म और कैटरिंग इकाई आईआरसीटीसी में सरकार की 67.4 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार ने इसमें अपनी 2.5 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचने के लिए 15 दिसंबर को ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के लिए शेयरों का भाव 680 रुपये फिक्स किया गया था। इस ऑफर के बाद से आईआरसीटीसी के शेयर करीब 14 फीसदी टूट चुके हैं। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/vTMizjV
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment