Droneacharya Aerial Innovations IPO Share Allotment: द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशन के आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा। इसके शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 20 दिसंबर को हो सकता है। इस आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था तो जल्द ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकेंगे। असफल निवेशकों को 21 दिसंबर तक रिफंड मिल जाएगा और इक्विटी शेयर 22 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, इसकी लिस्टिंग की तारीख 23 दिसंबर है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इस आईपीओ को लेकर अब भी जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ग्रे मार्केट में बढ़ रहा क्रेज शेयर अलॉटमेंट से पहले इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में यह शेयर ग्रे मार्केट में 71 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसके लिए अपर प्राइस बैंड 54 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इस हिसाब से यह शेयर 125 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है और निवेशकों को लगभग 131 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस इश्यू के टाइप में इक्विटी और इश्यू के नाम में Droneacharya Aerial Innovations सेलेक्ट करें। इसके बाद एप्लिकेशन नंबर या परमानेंट अकाउंट नंबर दर्ज करें। बॉक्स को चेक करें (मैं रोबोट नहीं हूं) और अंत में सर्च बटन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने का तरीका सबसे पहले आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें- Droneacharya Aerial Innovations. इसके बाद एप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन दर्ज करें। कैप्चा दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/QuyWkqF
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment