Biggest Nifty 100 Loosers in 2022: इस साल घरेलू मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव रहा। बढ़ती महंगाई, रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई, वैश्विक स्तर पर राजनीतिक अनिश्चितता, करेंसी में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की बिक्री के बावजूद मार्केट के लिए यह साल शानदार रहा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) इस साल करीब ढाई फीसदी मजबूत हुए हैं। हालांकि मार्केट की इस तेजी के बावजूद कुछ स्टॉक्स निवेशकों के लिए बुरा चयन साबित हुआ। निफ्टी 100 इंडेक्स (Nifty 100) के कुछ शेयरों ने इस साल निवेशकों की पूंजी 25-62 फीसदी डुबो दी है। इसमें वे शेयर भी शामिल रहे जो अभी दो साल के भीतर लिस्ट हुए हैं। सबसे अधिक Paytm ने कराया नुकसान पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस (One 97 communications) ने इस साल 2022 में निवेशकों का सबसे अधिक घाटा कराया है। इसके शेयर 2022 में अब तक 1339.80 रुपये से करीब 62 फीसदी टूटकर 512.95 रुपये के भाव पर आ गए। कंपनी ने 13 दिसंबर को 810 रुपये के भाव पर बायबैक का ऐलान किया लेकिन यह फैसला भी शेयरों की गिरावट को नहीं थाम सका। इसके शेयर पिछले साल 2150 रुपये के भाव पर आईपीओ निवेशकों को जारी हुए थे। Multibagger Stock: ढाई साल में 988% मिला रिटर्न, इस केमिकल कंपनी में अभी और तेजी का रुझान, गिरावट हो तो और निवेश की सलाह फार्मा कंपनी Gland Pharma ने 59% डुबाई पूंजी दिग्गज फार्मा कंपनी ग्लैंड फार्मा इस साल सबसे अधिक पूंजी डुबोने के मामले में दूसरे स्थान पर है। इस साल यह 59 फीसदी टूटा है। इसके शेयर 3851.25 रुपये से फिसलकर 1584.60 पर आ गए हैं। कंपनी के सितंबर 2022 तिमाही के कमजोर नतीजे आने के बाद से यानी 25 अक्टूबर से लेकर अब तक यह 40 फीसदी टूट चुका है। कंपनी की तमाम कोशिशों भी नहीं थाम सकी गिरावट नायका (Nykaa) की कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) का आईपीओ पिछले साल आया था। प्री-आईपीओ निवेशकों की बिकवाली को थामने के लिए कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयरों का बड़ा ऐलान किया। इस ऐलान के बावजूद नायका के शेयरों की बिकवाली नहीं थमी। इसके शेयर इस साल करीब 57 फीसदी फिसल चुके हैं। सब्सिडियरी बनाने के ऐलान पर 9% उछले शेयर, जानिए क्या है HEG का पूरा प्लान निवेशकों के लिए ये शेयर भी साबित हुए बुरे पेटीएम, ग्लैंड फार्मा और नायका के बाद निवेशकों की पोर्टफोलियो कमजोर करने में ऑटो सेक्टर की समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का भी हाथ रहा। इसके शेयर इस साल 51 फीसदी कमजोर हुए हैं और 149.77 रुपये से फिसलकर 73.40 रुपये रह गए हैं। वहीं आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो इस साल 46 फीसदी टूटकर 386.65 रुपये, टेक महिंद्रा 43 फीसदी गिरकर 1010.10 रुपये और एमफेसिस 43 फीसदी टूटकर 1940.50 रुपये पर आ गया है। मुथूट फाइनेंस, इंफोऐज (इंडिया) और बॉयोकॉन के शेयर इस साल 25-28 फीसदी टूटे हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/QaOD4N5
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment