Benedict XVI Death: पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI (Former Pope Benedict XVI) का 95 साल की उम्र में उनके वेटिकन (Vatican) में उनके घर पर निधन हो गया। उन्होंने आठ साल से भी कम समय तक कैथोलिक चर्च (Catholic Church) का नेतृत्व किया। उन्होंने 2013 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे। बेनेडिक्ट ने अपने जीवन के आखिरी साल वेटिकन की दीवारों के भीतर मेटर एक्लेसिया मठ में बिताए। उनके उत्तराधिकारी पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह अक्सर उनसे मिलने जाया करते थे। वेटिकन ने एक बयान में कहा, "दुख के साथ मैं आपको सूचित करता हूं कि पोप एमेरिटस, बेनेडिक्ट XVI का आज सुबह 9:34 बजे वेटिकन में मेटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया। आगे की जानकारी जितनी जल्दी हो सके दी जाएगी।" वेटिकन ने कहा कि रिटायर पोप के पार्थिव शरीर को 2 जनवरी से सेंट पीटर्स बेसिलिका में 'अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि' के लिए रखा जाएगा। वेटिकन ने कहा कि अगले कुछ घंटों में पोप बेनेडिक्ट के अंतिम संस्कार की योजना की घोषणा की जाएगी। इंग्लैंड और वेल्स में कैथोलिक चर्च के प्रमुख, कार्डिनल विन्सेंट निकोल्स ने कहा, पोप बेनेडिक्ट '20वीं शताब्दी के महान धर्मशास्त्रियों में से एक' थे। एक बयान में उन्होंने कहा, "मैं खास लगाव के साथ 2010 में इन देशों की उल्लेखनीय पापल यात्रा को याद करता हूं। हमने उनकी शिष्टाचार, उनकी सज्जनता, उनके मन की बोधगम्यता और उनके मिलने वाले हर व्यक्ति के स्वागत के खुलेपन को देखा।" उन्होंने आगे कहा, "वह एक सज्जन के रूप में और एक विद्वान के रूप में, एक पादरी के रूप में और भगवान के एक आदमी के रूप में- भगवान के करीब और हमेशा उनके विनम्र सेवक बन कर रहे।" ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने कहा, "पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट XVI की मृत्यु के बारे में जानकर मुझे दुख हुआ है। वह एक महान धर्मशास्त्री थे, जिनकी 2010 में ब्रिटेन की यात्रा पूरे देश में कैथोलिक और गैर-कैथोलिक दोनों के लिए एक ऐतिहासिक पल थी। मेरी संवेदनाएं आज ब्रिटेन और दुनिया भर में कैथोलिक लोगों के साथ हैं।" WHO ने चीन से Covid-19 का रेगुलर रियल टाइम डेटा जारी करने को कहा, भारत में मिला XXB.1.5 वैरिएंट का पहला केस फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, "मेरी संवेदना फ्रांस और दुनिया भर में कैथोलिकों लोगों के साथ हैं, जो परम पावन बेनेडिक्ट XVI के जाने से शोक में हैं। उन्होंने एक शांति प्रिय विश्व के लिए आत्मा और बुद्धि के साथ काम किया।" बुधवार को, पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में साख के अपने आखिरी संबोधन में "पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट के लिए एक विशेष प्रार्थना करने" की अपील की। उनके बारे में उन्होंने कहा था कि वे बहुत बीमार हैं। जर्मनी में जन्मे जोसेफ रैत्जिंगर, बेनेडिक्ट 78 साल के थे, जब 2005 में वे अब तक चुने गए सबसे पुराने पोप में से एक बने। उनके कार्यकाल में कैथोलिक चर्च के पुजारियों के खिलाफ बाल शोषण के गंभीर आरोप भी लगे थे और कानूनी कार्रवाई तक का समना करना पड़ा था। इस साल की शुरुआत में पूर्व पोप ने स्वीकार किया था कि 1977 और 1982 के बीच म्यूनिख के आर्कबिशप रहते हुए दुर्व्यवहार के मामलों से निपटने में गलतियां हुई थीं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/VWpz59u
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment