Bandhan Bank Share Price: बंधन बैंक के शेयर आज यानी गुरुवार 22 दिसंबर को एनएसई पर 4.91 फीसदी की गिरावट के साथ 231.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान तो एक समय यह करीब 8 फीसदी तक फिसलकर 224.4 रुपये के स्तर तक चला गया था। बंधन बैंक के शेयरों में यह गिरावट इस खबर के बाद आई है कि उसके करीब 8,897 करोड़ के बैड-लोन के लिए एक एसेट कंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) ने सिर्फ 801 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। Bandhan Bank ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि ग्रुप लोन और SAL के बट्टे खाते में डाले गए लोन पोर्टफोलियो के लिए उसे एक एसेट कंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) से 801 करोड़ रुपये की बाध्यकारी बोली मिली है।" बंधन बैंक ने आगे कहा, "बैंक स्विस चैलेंज पद्धति के अनुसार बोली आयोजित करेगा और बिक्री का फैसला स्विस चैलेंज पद्धति को बतानो वाले मौजूदा दिशानिर्देशों और बैंक की नीतियो के अनुसार लिया जाएगा।" पिछले 6 महीनों में बंधन बैंक का शेयर अबतक करीब 17 फीसदी गिर चुका है। सितंबर तिमाही के दौरान बंधन बैंक ने 209 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 3,009 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक ने सितंबर तिमाही में 1,280 करोड़ रुपये का प्रोविजंस किया था, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 5,614 करोड़ रहा था। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनमक भी सितंबर तिमाही में 13.3 फीसदी बढ़कर 2,193 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: तीन साल में 778% मिला रिटर्न, देश की सबसे बड़ी वुड पैनल कंपनी में अभी भी बंपर कमाई का मौका निवेशकों को अब क्या करना चाहिए? ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने बंधन बैंक के स्टॉक पर 'खरीदें (BUY)' की सलाह दी है और इसके लिए 340 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरजे फर्म ने कहा कि CGFMU (माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड) से मिले 9.2 अरब रुपये के बाद यह कंपनी का दूसरा सकारात्मक नॉन-परफॉर्मिंग लोन (NPL) वसूली प्रोग्राम है और वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 15-20 अरब रुपये और आने की उम्मीद की जा सकती है। डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/LjWSrby
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment