मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपने डिप्टी तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) की भविष्य की भूमिका के बारे में लगभग हर कार्यक्रम में बोल रहे हैं। ऐसा लगता है कि बिहार (Bihar) उम्मीद से बहुत जल्द सत्ता परिवर्तन देख सकता है। मुख्यमंत्री कुमार ने अब एक बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 में महागठबंधन (Mahagathbandhan) का कमान उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संभालेंगे। नीतीश ने ये बयान महागठबंधन के विधायक दल की बैठक के दौरान दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि इन्हें (तेजस्वी यादव को) ही महागठबंधन को आगे बढ़ाना है। ये बैठक बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले हुई और इसमें महागठबंधन में शामिल सभी सात दल मौजूद रहे। इसके अलावा एक बार फिर नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री की रेस में शामिल न होने की बात भी कही। उन्होंने जोर देकर कहा, "हमारा टारगेट 2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाना है, न कि प्रधानमंत्री बनना।" इससे पहले सोमवार को भी नीतीश कुमार ने नालंदा में एक डेंटल कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सभी क्षेत्रों में काम करता रहा हूं....अब जो कुछ बचा है, तेजस्वी जी करवाएंगे और आगे भी करते रहेंगे। इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।" '2024 के लोकसभा चुनाव में थर्ड नहीं मेन फ्रंट बनेंगे', नीतीश कुमार ने BJP को हराने का दिया फॉर्मूला, गठबंधन तोड़ने का भी बताया कारण संयोग से, यह पहली बार नहीं है जब कुमार ने तेजस्वी की भविष्य की भूमिका के बारे में बात की है। अब से पहले पटना में कम से कम दो मौकों पर उन्होंने कहा था, “अब इनको आगे बढ़ाना है। सब देखना है... सीखना है।" नीतीश कुमार के बयानों और JDU की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान की गई मांगों के बीच सह-संबंध बनाए जा रहे हैं। इसमें नीतीश कुमार को भावी पीएम के रूप में पेश किया गया था। तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार का काफी सम्मान करते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा, "मुझसे ज्यादा भाग्यशाली व्यक्ति कौन हो सकता है? जिसके माता-पिता मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता रह चुके हैं। मैं खुद दो बार उपमुख्यमंत्री, एक बार विपक्ष का नेता और सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। मुझसे ज्यादा भाग्यशाली कौन हो सकता है?" उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ में कहा था, "दस्तावेजों में अगर कोई छोटी सी गलती भी हो जाए, तो वह नौकरशाहों और मुझसे तो छूट सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री को पता चल जाता है।"
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/gDlBpAt
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment