अरबपति अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की अगुआई वाली वेंदाता लिमिटेड (Vedanta Ltd) ने मंगलवार 22 नवंबर को प्रत्येक शेयर पर 17.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने का ऐलान किया। माइनिंग सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी कुल 6,505 करोड़ रुपये पर खर्च करेगी। मौजूदा वित्त वर्ष 2023 में वेदांता की तरफ से ऐलान किया यह तीसरा अंतरिम डिविडेंड है। Vedanta ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में बताया की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मंगलवार 22 नवंबर को हुई बैठक में 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1750% अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी है। Vedanta ने बताया, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मंगलवार 22 नवंबर को पास हुए प्रस्तावों के तहत वित्त वर्ष 2023 के लिए 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 17.50 रुपये या 1750% के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है, जो कुल करीब 6,505 करोड़ रुपये आएगा।" डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट Vedanta ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 नवंबर तय किया गया है। इसका मतलब है कि वेदांता के शेयर 29 नवंबर 2022 से एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करने लगेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्व मिस वर्ल्ड Manushi Chhillar को डेट कर रहे अरबपति बिजनेसमैन Nikhil Kamath, लिव-इन में रहने की भी अटकलें इससे पहले Vedanta ने कब-कब दिया अंतरिम डिविडेंड वेदांता ने इससे पहले 29 अप्रैल को 31.5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दिया था, जो मौजूदा वित्त वर्ष का इसका पहला अंतरिम डिविडेंड था। कंपनी ने तब करीब 11,710 करोड़ रुपये डिविडेंड के तौर पर बांटे थे। इसके बाद इसने 20 जुलाई को 19.5 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था और कुल 7,250 करोड़ रुपये डिविडेंट के तौर पर दिए थे। Vedanta ने FY22 में दिया 4500% का डिविडेंड वहीं वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल 45 रुपये प्रति शेयर (4500%) का डिविडेंड दिया था। कंपनी के मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से उसकी डिविडेंड यील्ड 14.52% बैठती है। Vedanta के शेयर एक महीने में 10% बढ़े इस बीच वेदांता के शेयर आज एनएसई पर 0.81% फीसदी बढ़कर 310.40 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 10.17% फीसदी की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों में करीब 12.46 फीसदी की गिरावट आई है। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/9ibM1rF
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment