Shraddha Murder Case: दक्षिण दिल्ली के छतरपुर (Chhatarpur) में हिंदू एकता मंच (Hindu Ekta Manch) की तरफ से श्रद्धा वाल्कर (Shraddha Walker) को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को एक महापंचायत (Mahapanchayat) की गई, लेकिन इस दौरान वहां हंगाम खड़ा हो गया। महापंचायत को संबोधित कर रही एक महिला ने भरे मंच पर चप्पल मारी दी। ये शख्स उस लड़के का बाप था, जिसके साथ इस महिला की बेटी भाग गई थी। मंच पर इस आदमी को देख कर ये महिला आग बबूला हो उठी। श्रद्धा वाल्कर को न्याय दिलाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर इस आदमी की मौजूदगी से महिला नाराज थी। महिला की बेटी उस व्यक्ति के बेटे के साथ भाग गई थी और दोनों पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। India Today के मुताबिक, महिला ने कहा, "जब भी मैं उस लड़के की मां से कहती हूं कि मुझे अपनी बेटी से मिलने दो, तो वह मुझे धमकी देती है कि मैं उसे परेशान न करूं। मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी की शादी हुई है या नहीं। मैंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।" श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को छतरपुर में महापंचायत की गई थी। ये वही इलाका है, जहां आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा ने किराए पर मकान लिया था। #WATCH | Chattarpur, Delhi: Woman climbs up the stage of Hindu Ekta Manch's program 'Beti Bachao Mahapanchayat' to express her issues; hits a man with her slippers when he tries to push her away from the mic pic.twitter.com/dGrB5IsRHT — ANI (@ANI) November 29, 2022 आफताब ने कथित तौर पर मई में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था। उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए गए थे। उसके शरीर के अंगों को फ्रिज में रखा और फिर उन्हें कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। कोर्ट ने आफताब के नेर्को टेस्ट की दी मंजूरी वहीं दिल्ली की एक अदालत ने रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की मंगलवार को अनुमति दे दी। पूनावाला के वकील ने यह जानकारी दी। आफताब के वकील अबिनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को एक दिसंबर और पांच दिसंबर को रोहिणी में लैब ले जाने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। पुलिस ने इससे पहले बताया था कि FSL के एक्सपर्ट्स की एक टीम रोहिणी स्थित बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट करेगी। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक और मामला आया सामने, पत्नी और बेटे ने की पिता की हत्या, शरीर के टुकड़ों को फ्रीज में रखा दूसरी ओर पूनावाला को लेकर जा रही एक पुलिस वैन पर सोमवार को FSL के बाहर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। इसी के मद्देनजर लैब के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूनावाला को पॉलीग्राफ जांच के लिए सोमवार को FSL ले जाया गया था, तभी उस पर ये हमला हुआ। इस तथा-कथित घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर हैं। उनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी हमलावरों को चेतावनी देने के लिए अपनी पिस्तौल निकाल रहा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/JtvYO3z
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment