Shraddha Murder Case: चर्चित श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड (Shraddha Walker Murder) की परतें खुलने के बीच श्रद्धा के एक पूर्व सहकर्मी का कहना है कि नवंबर 2020 में पहली बार उसने आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) के उसके साथ मारपीट किए जाने के बारे में जानकारी दी थी और उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस हद तक चला जाएगा। श्रद्धा के पुराने साथी करण ने PTI से कहा, "नवंबर 2020 में उसने पहली बार मुझे आफताब के उसके साथ मारपीट के बारे में बताया था। वह पुलिस के पास जाने वाली थी, लेकिन आफताब के माता-पिता के हस्तक्षेप के बाद उनके बीच मामला सुलझ गया था।’’ मार्च 2021 तक श्रद्धा के साथ काम करने वाले करण उसे एक ‘खुलकर जीने वाली और ऊर्जावान युवती’ के तौर पर याद करते हैं। मारपीट के बारे में श्रद्धा के साथ Whatsapp पर उनकी बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है। करण ने PTI को Zoom पर दिए गए इंटरव्यू में कहा, "आम दिनों में श्रद्धा दफ्तर में काफी उत्साहित नजर आती थी, लेकिन कुछ दिनों में जब उसका आफताब से झगड़ा हुआ, तो उसने खुद को अलग-थलग कर लिया, ताकि उसे झूठ न बोलना पड़े। मैं आफताब के इस हद तक जाने की कल्पना नहीं कर सकता।" पुलिस के अनुसार, पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ 27 साल की श्रद्धा वाल्कर की 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर पर लगभग तीन हफ्ते तक एक बड़े फ्रिज में रखा और उन्हें कई दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में फेंकता रहा। श्रद्धा के लिए न्याय की मांग करते हुए करण ने कहा कि वह पुलिस के साथ हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। ANI के मुताबिक, 18 अक्टूबर का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जो आफताब के घर के बाहर सड़क का है। इसमें आफताब को एक बैग जाते हुए देखा जा सकता है। #WATCH | Shraddha murder case: CCTV visuals of Aftab carrying bag at a street outside his house surface from October 18 pic.twitter.com/S2JJUippEr — ANI (@ANI) November 19, 2022 Shraddha Murder Case: करण ने ऐसे की थी श्रद्धा की मदद करण और श्रद्धा के बीच Whatsapp चैट से, जब पीड़िता आफताब के साथ मुंबई के पास अपने गृहनगर वसई में रहती थी, उस समय उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में पता चला है। इसी तरह, श्रद्धा की चोट के निशान वाली 2020 से पहले की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। करण ने कहा, "यह बातचीत नवंबर 2020 की है और जब पहली बार उसने घरेलू हिंसा की आपबीती साझा की थी और आफताब की तरफ से उसके साथ मारपीट के बारे में खुलकर बात की थी।" यह याद करते हुए कि कैसे श्रद्धा ने उन्हें एक तस्वीर भेजी थी, जिसमें उसकी दाहिनी आंख और गर्दन के नीचे एक काला निशान दिखाई दे रहा था, करण का कहना है कि उनके पास अब वह तस्वीर नहीं है। दुर्व्यवहार के बारे में जानकर क्या उन्होंने श्रद्धा को इस रिश्ते से बाहर निकलने की सलाह दी थी? इस पर करण ने कहा कि जब श्रद्धा ने उनके साथ काम करना शुरू किया, तो उसने उन्हें इसके बारे में कभी कुछ नहीं बताया... नवंबर 2020 में बुरी तरह चोटिल होने के बाद उन्हें इसका पता चला। Shraddha Murder Case: आफताब पर नहीं होगा थर्ड डिग्री का इस्तेमाल, कोर्ट ने पांच दिन के भीतर नार्को टेस्ट कराने का दिया निर्देश श्रद्धा के एक मैसेज भेजकर मदद मांगने के बारे में बताते हुए करण ने कहा, "मैंने तब वसई में रहने वाले अपने दोस्त गॉडविन को फोन किया था, जो श्रद्धा को पुलिस स्टेशन और अस्पताल ले गया था।’’ उन्होंने कहा, "यह पहली बार था, जब श्रद्धा ने मदद मांगी थी। मैंने उससे अतीत में हुई चीजों के बारे में भी बात की थी और यह सुनिश्चित किया कि वह दोबारा इस दुख देने वाले रिश्ते में न रहे, लेकिन उसके बाद वह बहुत खुश थी, क्योंकि आफताब के माता-पिता ने उसे गारंटी दी थी कि वह घर से चला जाएगा।’’ करण ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि श्रद्धा और आफताब ने सुलह कर ली और यहां तक कि साथ रहना भी शुरू कर दिया था। करण ने कहा कि मार्च 2021 में वालकर ने वो कंपनी छोड़ी, जहां वह उसके साथ काम करती थी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/i7WtLGr
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment