इक्विटी एक ऐसा इनवेस्टमेंट विकल्प है जिसने लंबी अवधि के निवेशकों को निराश नहीं किया है। पोर्टफोलियो मैनेजमेंट स्कीमों (PMS) ने भी लंबी अवधि के निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। यहां हम आपको ऐसी टॉप PMS स्कीमों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में अपने निवेशकों को सालाना आधार पर 23 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया है। यहां दिए गए आंकड़े PMSBazaar.com से लिए गए हैं। इन स्कीमों का अधिकांश निवेश मिड और स्मॉलकैप शेयरों में है। यहां बताए जा रहे रिटर्न सेबी द्वारा निर्धारित टाइम-वेटेड रेट ऑफ रिटर्न मेथड (TWRR)पर आधारित हैं। इन स्कीमों के रिटर्न और इनकी पोर्टफोलियो वैल्यूल 31 अक्टूबर, 2022 तक के हैं। आइए डालते हैं इन स्कीम्स पर एक नजर। (स्रोत: PMSBazaar) 1-Care PMS की Growth Plus Value स्कीम एक स्मॉल और मिडकैप कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 19 जुलाई 2011 को हुई। इस स्कीम में लार्ज कैप की हिस्सेदारी 16 फीसदी, मिडकैप की हिस्सेदारी 1 फीसदी और स्मॉलकाप की हिस्सेदारी 76 फीसदी है। इसकी एयूएम 537 करोड़ रुपए है। पिछले 10 साल में इसने सालाना 23.3 फीसदी रिटर्न दिया है। जेके पेपर, एलटी फूड, टाटा स्टील,एचआईएल और थिरुमलाइ केमिकल्स इस स्कीम की टॉप फाइव होल्डिंग में शामिल हैं। 2-Satco की Growth & Momentum स्कीम एक मल्टी कैप कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2012 को हुई। इस स्कीम में लार्ज कैप की हिस्सेदारी 25 फीसदी, मिडकैप की हिस्सेदारी 38 फीसदी और स्मॉलकाप की हिस्सेदारी 27 फीसदी है। इसकी एयूएम का खुलासा नहीं किया गया है। पिछले 10 साल में इसने सालाना 23.1 फीसदी रिटर्न दिया है। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी , बजाज फिनसर्व, पॉलीकैब और टीपक नाइट्रेट इस स्कीम की टॉप फाइव होल्डिंग में शामिल हैं। Pharma stocks: इस लॉर्जकैप फार्मा स्टॉक ने 1 साल में दिया 28% रिटर्न, फिर भी LIC ने घटाई हिस्सेदारी! 3-Accuracap की Picopower स्कीम एक स्मॉल और मिडकैप कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 10 अक्टूबर 2011 को हुई। इस स्कीम में लार्ज कैप की हिस्सेदारी 00 फीसदी, मिडकैप की हिस्सेदारी 23 फीसदी और स्मॉलकैप की हिस्सेदारी 62 फीसदी है। इसकी एयूएम 984 करोड़ रुपए है। पिछले 10 साल में इसने सालाना 22.8 फीसदी रिटर्न दिया है। केईआई, अलकार्गो , टिमकेन, rhim और fluorochem इस स्कीम की टॉप फाइव होल्डिंग में शामिल हैं। 4- Bellwether Capital की Long Term Growth स्कीम एक Multi-cap कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 2004 को हुई। इसकी एयूएम 1523 करोड़ रुपए है। पिछले 10 साल में इसने सालाना 21.6 फीसदी रिटर्न दिया है। 5- Girik Capital की Multicap Growth Equity स्कीम Multi-cap कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 03 दिसंबर 2009 को हुई। इस स्कीम में लार्ज कैप की हिस्सेदारी 56 फीसदी, मिडकैप की हिस्सेदारी 14 फीसदी और स्मॉलकैप की हिस्सेदारी 22 फीसदी है। इसकी एयूएम 950 करोड़ रुपए है। पिछले 10 साल में इसने सालाना 22.1 फीसदी रिटर्न दिया है। भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, आरआईए और एम&एम इस स्कीम की टॉप फाइव होल्डिंग में शामिल हैं। 6-Bonanza की Growth स्कीम Large & mid-cap कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 06 अप्रैल 2010 को हुई। इस स्कीम में लार्ज कैप की हिस्सेदारी 50 फीसदी, मिडकैप की हिस्सेदारी 20 फीसदी और स्मॉलकैप की हिस्सेदारी 6 फीसदी है। पिछले 10 साल में इसने सालाना 20.8 फीसदी रिटर्न दिया है। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ोदा और ब्रिगेड एंटरप्राइज इस स्कीम की टॉप फाइव होल्डिंग्स में शामिल हैं। 7-Aditya Birla Sun Life AMC PMS – SSP स्कीम स्मॉल और मिडकैप कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 06 अक्टूबर 2009 को हुई। इस स्कीम में लार्ज कैप की हिस्सेदारी 12 फीसदी, मिडकैप की हिस्सेदारी 44 फीसदी और स्मॉलकैप की हिस्सेदारी 38 फीसदी है। इसकी एयूएम 289 करोड़ रुपए है। पिछले 10 साल में इसने सालाना 20.6 फीसदी रिटर्न दिया है। आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक, परसिस्टेंस सिस्टम, पेज इंडस्ट्रीज और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट इस स्कीम की टॉप फाइव होल्डिंग्स में शामिल हैं। 8-Sundaram Alternates की Voyager स्कीम Multi-cap कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 11 अक्टूबर 2011 को हुई। इस स्कीम में लार्ज कैप की हिस्सेदारी 45 फीसदी, मिडकैप की हिस्सेदारी 22 फीसदी और स्मॉलकैप की हिस्सेदारी 31 फीसदी है। इसकी एयूएम 288 करोड़ रुपए है। पिछले 10 साल में इसने सालाना 20.5 फीसदी रिटर्न दिया है। 9-Right Horizons की Minerva India Under-Served स्कीम स्मॉलकैप कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 08 अप्रैल 2011 को हुई। पिछले 10 साल में इसने सालाना 19.8 फीसदी रिटर्न दिया है। 10- Narnolia की Multicap Strategy स्कीम Multi-cap कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 27 मार्च 2011 को हुई। पिछले 10 साल में इसने सालाना 19.7 फीसदी रिटर्न दिया है। 11-Centrum PMS की Multibagger स्कीम Multi-cap कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 05 मार्च 2012 को हुई। पिछले 10 साल में इसने सालाना 19.6 फीसदी रिटर्न दिया है। 12-Reliance Wealth Management की Alpha Growth स्कीम Multi-cap कटेगरी की स्कीम है। इसकी शुरुआत 22 जनवरी 2008 को हुई। पिछले 10 साल में इसने सालाना 19.6 फीसदी रिटर्न दिया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/9PFh3Bu
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment