नायका के बोनस शेयर (Nykaa Bonus Shares) जारी करने का फैसला उन शेयरधारकों पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ ला सकता है, जो अपनी होल्डिंग को इस वक्त बेचने का सोच रहे हैं। यह टैक्स का बोझ सबसे अधिक IPO के दौरान कंपनी पर निवेश करने वाले निवेशकों पर बढ़ा है। मनीकंट्रोल के एक कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर IPO निवेशक आज सोमवार 14 नवंबर को 210 रुपये के भाव पर नायका के 5 बोनस शेयर बेचते हैं तो उन्हें 915 रुपये का लॉन्ग टर्म नुकसान होगा। इसके अलावा उन्हें शेयर को बेचने से मिलने 1,050 रुपये पर 157.50 रुपये का टैक्स भी चुकाना होगा। अभी Nykaa का शेयर बेचने पर क्या होगा? इस अधिक स्पष्ट तरीके से समझने के लिए, मान लीजिए कि आपने IPO के दौरान Nykaa का एक शेयर 1,125 रुपये के भाव पर खरीदा है। बोनस शेयर के बाद आपको कंपनी के 5 अतिरिक्त शेयर मिल गए हैं और इसके लिए आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ा है। लेकिन अब अगर आप इन सभी 6 शेयर को आज के मौजूदा बाजार भाव 210 रुपये प्रति शेयर पर बेचते हैं, तो आपको उस शेयर पर 915 रुपये का लॉस होगा, जो आपने IPO के दौरान खरीदा था। इसे लॉन्ग-टर्म कैपिटल लॉस माना जाएगा। Bonus Shares के लिए अलग टैक्स कैलकुलेशन होगा वहीं आपके 5 बोनस शेयर पर आपका कुल मुनाफा 1,050 रुपये (210 रुपये x 5) माना जाएगा और यह शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन में आएगा। टैक्स नियमों के मुकाबिक, लॉन्ग-टर्म कैपिटल लॉस को आप शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन के बदले में नहीं दिखा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप इस मुनाफे पर 15 फीसदी का शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स (STCG Tax) देना होगा, जो करीब 157.50 रुपये आएगा। पूरे ट्रांजैक्शन पर शुद्ध रूप से इतना घाटा होगा इस तरह आपको इस ट्रांजैक्शन से शुद्ध रुप से 892.50 रुपये मिलेंगे और पूरे ट्रांजैक्शन पर आपको 22.50 रुपये का शुद्ध रूप से घाटा होगा। यह भी पढ़ें- Cochin Shipyard Share Price: डिविडेंड के ऐलान ने बढ़ाई खरीदारी, रिकॉर्ड हाई पर शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट Bonus Shares नहीं मिलने पर इतने का होता लाभ अब मानिए आपको Nykaa की तरफ से कोई बोनस शेयर नहीं मिला है और आप बस IPO के समय खरीदे उसी एक शेयर को बेच रहे हैं। बिना बोनस इश्यू के Nykaa के शेयर आज 1,260 रुपये (210 रुपये x 6) पर कारोबार कर रहे होते हैं। इस तरह शेयर बेचने पर आपको 135 रुपये (1,260 रुपये -Rs 1,125 रुपये) का मुनाफा होता। Nykaa के शेयरों में बोनस शेयर की खबर के बाद से पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। अगर आपने Nykaa के IPO के दौरान खरीदे 1 शेयर और 5 बोनस शेयर को 10 नवंबर को उस समय के 175 रुपये के भाव पर बेचा होता, तो आपको शुद्ध रूप से 206 रुपये का घाटा होता। एक्सपर्ट भी Nykaa के बोनस इश्यू पर उठा रहे सवाल Nykaa बोर्ड के बोनस शेयर जारी करने के फैसले ने उन रिटेल निवेशकों को सबसे अधिक खराब स्थिति में ला दिया है, जिन्होंने IPO के दौरान या उसके बाद कंपनी में निवेश किया था। फंड मैनेजर्स और एनालिस्ट्स कंपनी के बोनस शेयर जारी के समय और इरादे को लेकर सवाल कर रहे हैं। पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट एडवाइजरी फर्म iThought के फाउंडर श्याम शेखर ने कहा, "Nykaa साफ तौर से सही मैसेज देने में फेल रही है। जब कंपनी का फाउंडर खुद इनवेस्टमेंट बैंकिंग इंडस्ट्री से हो और वह ऐसे कदम उठाए गो तो यह देश के कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए एक चेतावनी की घंटी है। साफ तौर पर इंडीपेंडेंट डायरेक्टर भी अपनी ड्यूटी निभाने में नाकाम रहे हैं। शेयरहोल्डर्स के साथ गलत हो रहा है।" Nykaa ने अपने निवेशकों को 1:5 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किया है और 10 नवंबर से उसके स्टॉक एक्स-बोनस के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/xLnzRUu
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment