Multibagger Stock: एनर्जी और एनवॉयरमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी थर्मैक्स (Thermax) ने निवेशकों की पूंजी बेतहाशा बढ़ाई है। थर्मैक्स ने निवेशकों को 21 साल में महज 51 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। इस साल 2022 में भी यह 19 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन बाजार के जानकारों का आकलन है कि इसमें आगे गिरावट का रूझान दिख रहा है। मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक थर्मैक्स के शेयर 1911 रुपये के भाव तक फिसल सकते हैं जो मौजूदा भाव से करीब 11 फीसदी डाउनसाइड हैं। इसके शेयर शुक्रवार 18 नवंबर को बीएसई पर 2130.20 रुपये के भाव (Thermax Share Price) पर बंद हुए थे। इसका मार्केट कैप 25,382.68 करोड़ रुपये है। Top Movement Stock of Week: पिछले हफ्ते इन 10 शेयरों में सबसे अधिक हलचल, निवेशकों की 23% से अधिक बढ़ गई पूंजी 21 साल में 51 हजार को बना दिया एक करोड़ थर्मैक्स के शेयर 15 नवंबर 2001 को 10.78 रुपये के भाव (Thermax Share Price) पर थे। शुक्रवार 18 नवंबर को यह 2130.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया यानी कि उस समय इस कंपनी में लगाए हुए 51 हजार रुपये 21 वर्षों में 198 गुना बढ़कर 1 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। कम टाइम फ्रेम की बात करें तो भी इसने निवेशकों की पूंजी में शानदार इजाफा किया है। पिछले साल 20 दिसंबर 2021 को इसके शेयर 1551.25 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि इसके बाद भाव में तेजी आई और 19 सितंबर 2022 को यह करीब 73 फीसदी मजबूत होकर 2678.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि फिर इसमें बिकवाली का रूझान दिखा और अब तक यह 20 फीसदी से अधिक टूट चुका है। Market Next Week: अगले हफ्ते ये 10 दस बातें तय करेंगी बाजार की चाल, मंथली एक्सपायरी भी डालेगा असर अब आगे क्या है रूझान ब्रोकरेज फर्म जियोजीत बीएनपी पारिबास के मुताबिक आने वाली तिमाहियों में हेल्दी ऑर्डर बुक, कमोडिटी की कीमतों में नरमी और सप्लाई चेन की दिक्कतों के सुधरने के चलते कंपनी की ग्रोथ बेहतर दिख रही है। हालांकि इसके शेयर महंगे हैं और मार्जिन से जुड़ी चुनौतियां चिंता का विषय हैं। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इसे 1911 रुपये के टारगेट प्राइस पर रिड्यूस रेटिंग दी है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/nySVM8C
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment