Manchester United: करीब एक दशक हो गया है, जब मैनचेस्टर यूनाइटेड एफसी (Manchester United FC) इंग्लिश फुटबॉल (English Football) पर राज करता था। अमेरिकी ग्लेज़र फैमली (American Glazer family), जिसके पास अभी भी इंग्लैंड (England) का सबसे बड़ा फुटबॉल क्लब (Football Club) है, वो एक निवेशक की तलाश कर रहा है और इस क्लब को बेचने के लिए तैयार हो सकता है। हालांकि, क्लब के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए, हर खरीदार के मन में कुछ एक शंका तो जरूर होगी। Bloomberg News ने अगस्त में बताया कि ग्लेजर फैमली एक डील के लिए तैयार हैं, जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड की 5 अरब पाउंड यानी करीब 6 अरब डॉलर की वैल्यू रखी गई है। फुटबॉल निवेश में शामिल लोगों के अनुसार, "जबकि साथी इंग्लिश प्रीमियर लीग के दिग्गज लिवरपूल एफसी (Liverpool FC) के मालिक भी क्लब की बिक्री को तैयार रहे हैं और प्रतिद्वंद्वी चेल्सी एफसी (Chelsea FC ) केवल 4.25 अरब पाउंड की डील में बेची गई है। हालांकि, इनमें से कोई भी ब्रांड मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ तुलना नहीं कर सकता है।" इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम के इस क्लब ने घरेलू और यूरोपीय प्रतियोगिताओं में दशकों की जीत के साथ अपनी प्रतिष्ठा बनाई। इस क्लब ने प्रसिद्ध कोच सर मैट बुस्बी और सर एलेक्स फर्ग्यूसन के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। लंदन स्थित सर्टस कैपिटल पार्टनर्स के खेल निवेश विशेषज्ञ (Sports Investment Expert) एडम सोमरफेल्ड ने कहा, "ये डील ऐतिहासिक वैल्यूएशन पर होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "इसमे कोई शक नहीं कि ये फुटबॉल सबसे प्रमुख कल्ब है। हर कोई जो कोई भी इसमें शामिल है, वो इसे बहुत गंभीरता से देख रहा है।" मैनचेस्टर यूनाइटेड के संभावित दावेदारों में ब्रिटेन के अरबपति जिम रैटक्लिफ भी शामिल हैं, जो क्लब के फैन थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में चेल्सी को खरीदने की पेशकश भी की थी। इस बीच, सऊदी अरब के खेल मंत्री, प्रिंस अब्दुलअजीज बिन तुर्की अल-फैसल ने BBC को बताया कि किंगडम में मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल दोनों के लिए बहुत "रुचि और भूख" थी और उनकी सरकार प्राइवेट सेक्टर की बोली का समर्थन करेगी। सऊदी अरब के वेल्थ फंड के नेतृत्व में एक ग्रुप ने पिछले साल प्रीमियर लीग क्लब (League club) न्यूकैसल यूनाइटेड एफसी (Newcastle United FC) खरीदा था।
मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए कंपटीशन तेज हो सकता है। चेल्सी को आखिरकार अमेरिकी अरबपति टॉड बोहली के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम को बेच दिया गया था। अमेरिकी निवेश बैंक राइन ग्रुप की तरफ से एक बड़ी बोली प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें 250 से ज्यादा इच्छुक पार्टियों ने बोली लगाई थी। डेलॉइट की सालाना, फुटबॉल मनी लीग 2022 से पता चलता है कि चेल्सी के 493 मिलियन यूरो की तुलना में मैनचेस्टर यूनाइटेड 558 मिलियन यूरो (580 मिलियन डॉलर) का सालाना रेवेन्यू जनरेट करता है। कुल मिलाकर, मैनचेस्टर यूनाइटेड लेटेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है, जो 2017 में सबसे ऊपर था। यूरोपीय फुटबॉल में सबसे बड़ा रेवेन्यू जनरेटर अब अबू धाबी के निवेश वाले क्रॉसस्टाउन प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर सिटी है। राइन मैनचेस्टर यूनाइटेड को इसकी बिक्री प्रक्रिया पर सलाह दे रहा है, जिसमें रॉथ्सचाइल्ड एंड कंपनी ग्लेज़र फैमली के वित्तीय सलाहकार के रूप में काम कर रही है। इस हफ्ते मैनचेस्टर यूनाइटेड के US-लिस्टेड शेयरों में 68% की ग्रोथ हुई।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/dCwht0E
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment