बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद अब उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी हल्दीराम (Haldiram) भी अगले 18 महीनों में अपना इनीशियल पब्लिक लाने (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC TV-18 ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि IPO से पहले हल्दीराम परिवार (Haldiram family) अपने नागपुर और दिल्ली मुख्यालय वाले बिजनेसों को मिलाकर एक संयुक्त कंपनी बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए दोनों पक्षों ने मर्जर की प्रक्रिया पर बातचीत भी शुरू कर दी है और अगले एक साल में इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है। एक ही परिवार में हुई Haldiram और Bikaji की शुरुआत सूत्रों ने बताया कि मर्जर के लिए दोनों पक्षों ने बैंकर से भी संपर्क किया है। बता दें कि बीकाजी और हल्दीराम दोनों की शुरुआत एक ही परिवार से हुई है और चार सगे भाई इन दोनों कंपनियों के मालिक हैं। चारो भाइयों के दादा गंगा बिशन अग्रवाल ने मूल हल्दीराम स्नैक्स कंपनी की 1982 में शुरुआत की थी। सबसे बड़े भाई शिव किशन अग्रवाल, नागपुर मुख्यालय वाले हल्दीराम स्नैक्स को चलाते हैं, जिसका पश्चिम और दक्षिण भारत के मार्केट पर मजबूत पकड़ है। वहीं दिल्ली मुख्यालय वाली संस्था- हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल को दो भाई- मनोहर और मधुसूदन अग्रवाल मिलकर चलाते हैं। यह भी पढ़ें- Evans Electric Shares : इस शेयर ने 8 दिन में 1 लाख रुपये बना दिए 2.21 लाख, अचानक क्यों भरने लगा ‘उड़ान’ चौथे भाई चलाते हैं Bikaji Foods वहीं चौथे भाई शिव रतन अग्रवाल, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल को चलाते हैं, जिसके IPO को हाल ही में निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। बीकाजी का IPO 7 नवंबर को बंद हुआ था और इसे निवेशकों से करीब 26.67 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। Haldiram के पास एथिनक स्नैक्स का 48.5% मार्केट शेयर हल्दीराम के संभावित IPO पर बाजार की काफी करीब से निगार होगी। Frost & Sullivan की तरफ से कराए एक हालिया सर्वे के मुताबिक, भारतीय एथिनक स्नैक्स मार्केट के करीब 48.5 फीसदी हिस्से पर दोनों हल्दीराम कंपनियों का संयुक्त रूप से कब्जा है। दोनों हल्दीराम कंपनियों का संयुक्त रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 9,000 करोड़ रुपये रहा। यह बीकाजी फूड्स के इसी वित्त वर्ष में रहे 1,600 करोड़ के रेवेन्यू से कई गुना ज्यादा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/dyCZ1Ke
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment