बाजार की आगे की दशा-दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज से खास बातचीत में कार्नेलियन कैपिटल एडवाइजर्स के फाउंडर्स विकास खेमानी ने कहा कि बाजार में अभी भी रिस्क रिवॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है। अगले 12 महीने या 5 साल के लिहाज से देखें तो बाजार में आगे अच्छा लग रहा है। मौजूदा स्तर में बाजार का फंडामेटल काफी अच्छा है। बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2023 में भी बैंक आउटपरफॉर्मर साबित होंगे। उनका कहना है कि बैंकिंग सेक्टर की क्रेडिट और मार्जिन में आगे सुधार बना रहेगा। अगले 3-4 तिमाहियों में बैंकिंग सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ सकते है। उन्होंने निवेशकों को बैंकिंग सेक्टर में निवेश बनाए रखने की सलाह दी है। अच्छे शेयरों में हमेशा मिलते है दमदार रिटर्न, डिफेंस, रेलवे, IT सेक्टर पर लगाएं दांव - रमेश दमानी वहीं उनका मानना है कि ऑटो सेक्टर में भी अच्छी तेजी संभव है। केमिकल सेक्टर की कंपनियों के नतीजों निराशाजनक रहे है । आनेवाली 1-2 तिमाहियों में केमिकल सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ सकते है। विकास खेमानी को मैन्युफैक्चरिंग और कैपिटल गुड्स सेक्टर्स भी बेहतर नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इन सेक्टर भी निवेश के नजरिए से दांव लगाना चाहिए। वहीं आईटी सेक्टर पर बात करते हुए विकास खेमानी कहना है कि आईटी सेक्टर में रिस्क रिवॉर्ड फेवरेबल है । आईटी सेक्टर में डिमांड काफी अच्छी बनी हुई है। इस सेक्टर में 15 फीसदी तक की तेजी जल्द ही दिख सकती है।विकास खेमानी का कहना है कि आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयर उन्हे निवेश के लिहाज से बेहतर नजर आ रहे है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में आगे तेजी देखने को मिल सकती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/A2HXyFS
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment