Stock markets in 2023: क्या 2023 में आप स्टॉक मार्केट से तगड़े रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं? अगर हां तो आपको निराशा हो सकती है। वजह यह है कि स्टॉक मार्केट में अभी बेयर फेज (Bear Phase) खत्म नहीं हुआ है। Goldman Sachs Group के स्ट्रेटेजिस्ट्स ने यह बात कही है। Peter Oppenheimer और Sharon Bell उन स्ट्रेटेजिस्ट्स में शामिल हैं, जिन्होंने यह रिपोर्ट लिखी है। उनका मानना है कि स्टॉक मार्केट में लगातार तेजी की स्थिति आने से पहले मंदी आने की पक्की उम्मीद दिख रही है। इंटरेस्ट रेट का पीक पर पहुंचना और लोअर वैल्यूएशंस मंदी का संकेत दे रहे हैं। उनका मानना है कि अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक S&P 500 इस साल के आखिर में 4000 अंक पर रह सकता है। यह 18 नवंबर के इसके क्लोजिंग लेवल से सिर्फ 0.9 फीसदी ज्यादा है। Stoxx Europe 600 अगले साल के अंत में 450 अंक पर रह सकता है यूरोपीय मार्केट का बेंचमार्क Stoxx Europe 600 अगले साल के अंत में 450 अंक पर रह सकता है। यह करीब 4 फीसदी का उछाल होगा। Barclays के स्ट्रेटेजिस्ट्स ने भी यूरोपीय मार्केट के सूचकांक के लिए यही टारगेट दिया है। उनका मानना है कि यहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने मार्केट में हालिया तेजी के बाद यह बात बताई है। अमेरिका में इनफ्लेशन में नरमी और चीन में कोरोना को लेकर पाबंदियां हटने की खबर से मार्केट में तेजी आई थी। यह भी पढ़ें : इंडिया पर नहीं पड़ेगा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का असर: Sonal Desai of Franklin Templeton पिछले साल अक्टूबर के मध्य से मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मार्केट में आई हालिया तेजी से कई ग्लोबल सूचकांक तकनीकी रूप से Bull market में प्रवेश कर गए थे। पिछले साल अक्टूबर के मध्य से मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसकी वजह यह है कि दुनियाभर में केंद्रीय बैंकों ने इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाने को लेकर आक्रामक रुख दिखाया है। इसके चलते मंदी की आशंका बढ़ी है। गोल्डमैन के स्ट्रेटेजिस्ट्स ने कहा है कि बाजार की तेजी जारी रहने वाली नहीं है, क्योंकि जब तक इकोनॉमी ग्रोथ में आ रही गिरावट और कंपनियों के मुनाफ आ रही सुस्ती पर जब तक ब्रेक नहीं लग जाता हालात बदलने वाले नहीं हैं। उनका मानना है कि छोटी अवधि में स्टॉक मार्केट्स में उतार-चढ़ाव और कमजोरी बने रहने की उम्मीद है। 2023 के अंत में अमेरिकी मार्केट्स में मौजूदा लेवल से कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। Morgan Stanley के माइकल विल्सन ने भी इसी तरह की राय जताई है। उन्होंने कहा है कि 2023 के अंत में अमेरिकी मार्केट्स में मौजूदा लेवल से कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहां तक पहुंचने से पहले बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पहली तिमाही में बड़ी गिरावट भी देखने को मिल सकती है। 21 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, विल्सन ने एसएंडपी 500 के अगले साल के पहले तीन महीनों में गिरकर 3000 अंक पर आ जाने की उम्मीद जताई है, जिससे उनके क्लाइंट्स सहमत नहीं हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/otrkIH7
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment