एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयरों में आज यानी गुरुवार 21 जुलाई को लगभग चार प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बैंक का वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दर्ज नेट प्रॉफिट से 32 प्रतिशत बढ़कर 268 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में बैंक के प्रोविजंस में कमी देखने को मिली बैंक के दर्ज किये नतीजों के मुताबिक प्रोविजंस में कमी आने की वजह नतीजे पॉजिटिव देखने को मिले। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान बैंक का प्रोविजन 81 प्रतिशत गिरकर 38 करोड़ रुपये रहा। इसके अतिरिक्त बेहतर एसेट क्वालिटी और हायर डिस्बर्समेंट के कारण भी बैंक के लाभ में बढ़ोत्तरी नजर आई थी। बैंक ने अपने नतीजों के लिए जारी प्रेस रिलीज में कहा, "Q1FY23 पिछले 5 वर्षों में बिजनेस मोमेंटम और कलेक्शन के लिहाज से सबसे अच्छी पहली तिमाहियों में से एक रही। इस दौरान सालाना आधार पर डिस्बर्समेंट 345% बढ़कर 8,445 करोड़ रुपये रहा जबकि पहली तिमाही के दौरान कलेक्शन इफिसिएंसी 105% रही। अप्रैल-जून में फंड-आधारित डिस्बर्समेंट पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में रहे 1,897 करोड़ रुपये की तुलना में 345 प्रतिशत बढ़कर 8,445 करोड़ रुपये रहा। पिछली तिमाही में कोविड के कारण इसके बेस कम रहा था। UltraTech Cement Q1 preview: सालाना मुनाफे में 20-27% की गिरावट, आय में 20-25% की बढ़त की उम्मीद इस बीच बैंक का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 36,635 करोड़ रुपये से 37 प्रतिशत बढ़कर 50,161 करोड़ रुपये हो गया। इसके एसेट क्वालिटी रेश्यो में निरंतर सुधार नजर आया। इसके अलावा निजी क्षेत्र के बैंक ने कहा कि उसके बोर्ड ने 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इससे स्टॉक में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली ने 825 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ बैंकिंग स्टॉक पर 'ओवरवेट' कॉल दिया है। बाजार बंद होने पर बीएसई पर ये स्टॉक 2 प्रतिशत बढ़कर 588.70 रुपये पर था। डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ez5F9hL
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment