2 दिन की तेजी के बाद 22 जून 2022 यानी आज के कारोबार में भारतीय बाजार पर एक बार फिर मंदड़िए कब्जा करते नजर आए। कमजोर ग्लोबल संकेतों और चौतरफा बिकवाली के दबाव के चलते बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ है। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को कोई सपोर्ट मिलता नजर नहीं आया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 709.54 अंक यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 51,822.53 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 225.50 अंक यानी 1.44 फीसदी टूटकर 15,413.30 के स्तर पर बंद हुआ। Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि पुलबैक रैली की छोटी अवधि इस बात का संकेत है कि बाजार में कितनी अनिश्चितता है। ग्लोबल मार्केट की कमजोरी ने आज भारतीय बाजार का भी सेंटिमेंट खराब कर दिया। अब बाजार की नजर यूएस फेड चेयरमैन के स्पीच पर होगी। कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल HDFC Securities के दीपक जसानी का कहना है कि आज के कारोबार में निफ्टी ने कल की लगभग सारी बढ़त गंवा दी। एशियाई बाजारों की कमजोरी ने भारतीय बाजारों का भी मूड खराब कर दिया। अब बाजार की नजरें यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) के स्पीच पर लगी हुई है। अब निफ्टी के लिए 15,293-15,350 के रेंज में सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 15,565 और 15,670 पर रजिस्टेंस है। Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार एक बार फिर दबाव में आ गया है। यूरोपियन और एशियाई बाजारों की कमजोरी ने भारतीय निवेशकों का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। जिसके चलते आज मेटल, पावर, रियल्टी स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। बाजार इस समय काफी संवेदनशील स्थिति में है। एक छोटा सा निगेटिव ट्रिगर इसमें भारी उथल-पुथल ला सकता है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी ने एक बियरिश पैटर्न बनाया है जो आगे इसमें और कमजोरी आने का संकेत है। इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने एक नॉन डायरेक्शनल फॉर्मेशन बना लिया है। उम्मीद है कि निफ्टी हमें एक दायरे में घूमता नजर आएगा। ट्रेडर्स के लिए 15500 पर इमीडिएट रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर ऊपर की तरफ यह लेवल टूटता है तो यह तेजी हमें 15600-15650 की तरफ जाती नजर आ सकती है। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी 15350 का स्तर तोड़ता है तो यह गिरावट हमें 15250-15200 की तरफ जाती दिख सकती है। BSE 500 इंडेक्स के 85% स्टॉक 200-डे एवरेज के नीचे, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या बनते हैं इनमें खरीद के मौके LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में निफ्टी एक बार फिर लाल निशान में बंद हुआ है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 15500 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 15500 के नीचे बना रहता है तो फिर इसमें और कमजोरी आएगी। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,300 पर सपोर्ट दिख रहा है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/jSqTV8v
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment