Paytm Shares : पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर लगभग डेढ़ महीने में अपने 52 हफ्ते के लो 511 रुपये के स्तर से 34 फीसदी मजबूत हो चुका है। गुरुवार, 30 जून 2022 को इंट्रा में बीएसई पर शेयर लगभग 2 फीसदी मजबूत होकर 717.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। स्टॉक को 34 फीसदी से ज्यादा रिकवर होने में डेढ़ महीने से ज्यादा का समय लगा। लिस्टिंग प्राइस से 65 फीसदी कमजोर हो चुका है शेयर हालांकि लार्ज कैप शेयर अपने 1,955 रुपये के लिस्टिंग प्राइस से लगभग 65 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर 18 नवंबर, 2021 को 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 1,955 रुपये पर लिस्ट हुआ था। इश्यू प्राइस की तुलना में शेयर फिलहाल 68 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। दोपहर 3.15 बजे विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) की अगुआई वाली कंपनी का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ 680 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। Rakesh Jhunjhunwala के निवेश वाला यह शेयर 12 दिन में 31% टूटा, क्या खरीदारी के बने मौके? हालांकि डिजिटल पेमेंट कंपनी का शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन और 100 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, लेकिन 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है। वर्ष 2022 में शेयर लगभग 49 फीसदी टूट चुका है। हालांकि एक महीने में लगभग 6 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। 832 के स्तर तक जा सकता है शेयर बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफीशिएंट इक्विटीज के फाउंडर और डायरेक्टर मनोज डालमिया ने कहा, पेटीएम के शेयर में कुछ रिकवरी दिख रही है और यह लगभग अपना बेस तैयार कर चुका है। यदि शेयर 737 रुपये के स्तर से ऊपर जाता है तो यह निकट भविष्य में 832 के स्तर तक जा सकता है या ऐसा नहीं होने पर यह 665 रुपये का स्तर छू सकता है। इनवेस्टर्स कम संख्या में और छोटे स्टॉपलॉस के साथ इसमें खरीदारी कर सकते हैं। इसे होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स कुछ तेजी के लिए इंतजार कर सकते हैं। Hot Stocks: 2-3 हफ्ते के लिए खरीदें Ambuja Cements और Maruti Suzuki, होगी जोरदार कमाई, जानिये कैसे शेयर से निकलने का अच्छा मौका शेयर इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ रिसर्च रवि सिंह ने कहा, पेटीएम के शेयर में भारी वॉल्यूम के साथ तगड़ी रैली दिख रही है। अगर यह मूमेंटम बना रहता है तो शेयर 750-780 रुपये के स्तर छू सकता है। हालांकि, एबिटा लॉस और कमजोर प्रॉफिट मार्जिन के चलते आउटलुक अच्छा नहीं है। कंपनी को ब्रेक ईवन में आने में लंबा समय लग सकता है। इनवेस्टर्स इसे अपनी होल्डिंग्स से निकलने के अच्छे मौके के रूप में ले सकते हैं। डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/v7sgmER
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment