भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि अगले 4 दिनों तक देश के पश्चिमी तट पर तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तर-पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत में 26 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार 25 जून को जारी बयान में देश के किन इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, आइए जानते हैं- -अगले 5 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ व्यापक बारिश की संभावना; आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में ठीक-ठाक बारिश; गुजरात राज्य, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश का अनुमान है। -अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और सौराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना; 25, 26 और 29 तारीख को मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण गुजरात के घाट इलाके में बारिश; वहीं 25 जून को तमिलनाडु, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का अनुमान है। 25, 26, 28 और 29 जून को कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में छिटपुट बारिश से लेकर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 25 जून को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और सौराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार ने तोड़ा पिछले 2-हफ्तों से जारी गिरावट का सिलसिला, इन 40 स्मॉल कैप शेयरों में आई 10-28% की तगड़ी उछाल मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते ओडिशा, बंगाल की खाड़ी से सटे इलाके और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भीर बारिश की संभावना है- -अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, दार्जलिंग से सटा पश्चिम बंगाल का इलाका और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। 28 और 29 जून को दार्जलिंग से सटे पश्चिम बंगाल के इलाके भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। - अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगा नदी से सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। 25, 26, 28 और 29 को ओडिशा में, 25-29 तारीख के दौरान बिहार के ऊपर और 28 और 29 को झारखंड में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। - 26 से 29 जून के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, वहीं 28 और 29 जून को हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट गरज के साथ बारिश की संभावना है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/1IgFSq2
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment