आज के भारी उतार-चढ़ाव वाले कारोबारी दिन में सेंसेक्स-निफ्टी हल्के लाल निशान में बंद हुए हैं। आयरन ओर और कुछ स्टील इंटरमीडियरीज पर सरकार द्वारा एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाए जाने के बाद मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जिससे पूरे बाजार पर दबाव आया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 37.78 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 54,288.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 51.45 अंक यानी 0.32 फीसदी टूटकर 16,214.70 के स्तर पर बंद हुआ। आज दिन के दौरान सेंसेक्स -निफ्टी ने इंट्राडे में 54,931.30 और 16,414.70 का स्तर छुआ। बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी और निफ्टी 16300 के ऊपर खुला था। कारोबारी दिन के शुरुआती आधे भाग में बाजार हरे निशान में था लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में बाजार अपनी सारी बढ़त गवांते हुए सपाट बंद हुआ। जबरन सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते रेस्टोरेंट, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने दी चेतावनी LKP securities के एस रंगनाथन का कहना है कि दोपहर के बाद के कारोबार में बाजार आज दिन की अपनी सारी बढ़त गवांते नजर आया। स्टील प्रोडक्ट पर एक्सपोर्ट टैक्स के ऐलान के बाद बाजार में रिकवरी नहीं आ पाई। मेटल इंडेक्स आज लगभग 9 फीसदी टूटकर शुरुआती कारोबार में 5,200 पर पहुंच गया । उन्होंने आगे कहा कि रुस और यूक्रेन की लंबी खिंचती लड़ाई और इसकी वजह से लगातार आ रहा महंगाई का दबाव निवेशकों और ट्रेडरों के दिमाग पर हावी होता नजर आ रहा है। महंगाई से निपटने के लिए भारत सरकार की तरफ से बाजार से अतिरिक्त उधारी की संभावना ने भी बाजार पर दबाव बनाया। जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि मजबूत शुरुआत के बाद बाजार अपनी शुरुआती बढ़त बनाए रखने में नाकामयाब रहा और कारोबार के अंत में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल स्टॉक को सबसे ज्यादा मार पड़ी। इसके अलावा ऑटो मोबाइल, रियल्टी, ऑयल एंड गैस पर भी दबाव देखने को मिला। जिससे सेंसेक्स -निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए । टेक्निकल नजरिए से देखें तो इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने एक डबल टॉप फॉर्मेशन बना लिया है। इसी तरह डेली चार्ट पर इसने एक हैमर कैंडलिस्टिक फॉर्मेशन बना लिया है जो काफी हद तक निगेटिव है। ड्रे ट्रेडर्स के लिए 16,200 का लेवल एक अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। अगर निफ्टी इसके नीचे फिसलता है तो यह हमें 16,100-16,050 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं अगर निफ्टी 16,200 के ऊपर मजबूती दिखाता है तो 16,300 का इंट्राडे ब्रेकआउट इसके लिए काफी अहम होगा। अगर ऊपर की तरफ 16300 का स्तर टूट जाता है तो फिर निफ्टी हमें 16,400-16,475 की तरफ जाता नजर आ सकता है। Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि 16400 का स्तर एक बार फिर निफ्टी के लिए बड़ी बाधा साबित हुआ है। बाजार के ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी में साइडवेज एक्शन देखने को मिल सकता है और अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी 16,000 – 16,400 के सीमित दायरे में घूमता नजर आ सकता है। मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/oSA01B5
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment