Heatwave Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में कल यानी सोमवार (2 मई) से भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक रहा। ये भी पढ़ें- कर्नाटक सरकार ने 2,465.94 करोड़ रुपये के 60 इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 8,575 लोगों को मिलेगी नौकरियां मौसम विभाग ने सोमवार और बुधवार को आंधी और गरज के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। IMD के मुताबिक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, कच्छ और पूर्वी राजस्थान में लू का प्रकोप कम होगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। IMD फोरकास्ट - IMD के अधिकारियों ने कहा कि रविवार को भी लू चल सकती है। सोमवार और बुधवार को दिल्ली में आंधी या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शहर में आज अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। - मौसम विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान में 3 मई से लू खत्म हो जाएगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू घोषित की जाती है। - अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। जबकि 2 मई से 4 मई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। - मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 1990 के बाद से अप्रैल महीने में इस साल सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। साथ ही, क्षेत्र में मई में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। - उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इस साल अप्रैल पिछले 122 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहा, जहां औसत अधिकतम तापमान क्रमश: 35.9 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। - इससे पहले उत्तर-पश्चिम भारत में अप्रैल 2010 में औसत अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि मध्य भारत में अप्रैल 1973 के दौरान औसत अधिकतम तापमान 37.75 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। - मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों (जम्म कश्मीर, हिमाचल, गुजरात, राजस्थान, पजांब और हरियाणा) को मई में भी सामान्य से अधिक तापमान का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल के दौरान देशभर में औसत तापमान 35.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 122 वर्षों में चौथी बार सबसे अधिक रहा है। - IMD ने कहा कि देश में इस साल मई के दौरान औसत बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। साथ ही कहा कि मई में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। - राजस्थान में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 2-3 मई को हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान शनिवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। धौलपुर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। - मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति के लिए चेतावनी जारी की है। IMD ने आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में दो से तीन दिनों के दौरान छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। - IMD ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना के उत्तरी हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। दक्षिणी तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/T4yjGEi
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment