अधिकतर कंज्यूमर उत्पादों की तरह अब बीयर भी इस गर्मी में महंगी हो सकती है। जौ, बोतल और दूसरे पैकेजिंग मैटेरियल की कीमतें बढ़ने के चलते बीयर कंपनियों की लागत बढ़ी है और अब वे इसकी भरपाई के बीयर के दाम (Beer Prices) बढ़ाने के बारे में सोच रही है। बीयर इंडस्ट्री के एक आकलन के मुताबिक, जौ की कीमत पिछले तीन महीने में करीब दोगुनी हो गई है। अधिकतर बीयर जौ से ही बनती है। इसके अलावा लेबल, कार्टन और बीयर की बोतल पर लगने वाले ढक्कन (बॉटल क्राउन) की कीमत 25 फीसदी से अधिक बढ़ी है। इसके अलावा बोतल बनाने वाली संस्थाओं ने भी पिछले तीन महीनों में अपने दाम 30 फीसदी तक बढ़ा दिए है। गॉडफादर, कोट्सबर्ग पिल्स और सिक्स फील्ड्स जैसे बीयर ब्रांड्स बनाने वाली DeVANS Modern Breweries के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेम दीवान ने बताया, "हम इस तरह मजबूर हैं कि या तो अपने बीयर के दाम बढ़ाएं या अपनी लागत निकालते के लिए छूट को कम करें।" उन्होंने आगे कहा, "रिटेल कीमतों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन मार्केट में सस्ते बीयर की सप्लाई और उपलब्धता बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।" यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 8 साल: इन 5 मल्टीबैगर ने दिए 20500% तक रिटर्न, क्या आपके पास है कोई शेयर यूनाइडेट ब्रूअरीज और Bira 91 जैसे क्राफ्ट बीयर बनाने वाली B9 बेवरेजेस जैसी दूसरी बीयर कंपनियां भी दाम बढ़ा रही है। यूनाइडेट ब्रूअरीज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषि परदल ने बताया कि कंपनी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और कई छोटे राज्यों में दाम में बढ़ोतरी लागू कर रही है। परदल ने संकेत दिया कि कंपनी "कीमतों में वाजिब बढ़ोतरी" पर विचार कर रही है और राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रही है। यूनाइटेड ब्रेवरीज किंगफिशर और हेनीकेन जैसे बीयर ब्रांड बनाती है। B9 बेवरेजेस ने पहले ही अधिकतर राज्यों में Bira 91 के दाम बढ़ा दिए हैं और इसने महंगाई के असर को कम करने के लिए कुछ राज्यों में अपने प्रोडक्ट मिक्स में भी बदलाव किया है। बता दें कि भारत में शराब की कीमतें राज्य सरकारें नियंत्रित करती हैं, जिन्हें शराब बनाने वाली कंपनियों और डिस्टलरीज से अपनी आय का अहम हिस्सा मिलता है। B9 Beverages के फाउंडर और सीईओ अंकुर जैन ने बताया, "चाहें वह कांच हो, एल्यूमिनियम हो, गेहूं या जौ हो। वे सभी सामान जो हमारे लिए जरूरी हैं, उनकी कीमतों में बढ़ोतरी के साथ सप्लाई में कमी हुई है। हम अपने उत्पादन को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इन उप्तादों को पर्याप्त मात्रा में हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।" अन्य उपायों पर भी विचार कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, कंपनियां बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए अन्य उपायों पर भी विचार कर रही हैं। B9 बेवरेजेज अपने उत्पाद मिश्रण में बदलाव कर रहा है और बड़े पैमाने पर बाजार के उत्पादों की तुलना में अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो की अधिक बिक्री कर रहा है। कंपनियों ने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी के वाबजूद बाजार में बीयर की मांग मजबूत बनी हुई है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Iv2lotD
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment