एलॉन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) को खरीदने की घोषणा के बाद से, सोशल मीडिया यूजर्स मजाक में उन्हें कई दूसरी प्रसिद्ध कंपनियों को भी खरीदने की सलाह दे रहे हैं। अब इस मामले में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) भी कूद पड़े हैं। गिल ने एलॉन मस्क को फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy को खरीदने के लिए कहा है। ताकि वह समय पर ऑर्डर डिलीवर कर सके। शुभमन ने 29 अप्रैल को यह ट्वीट किया, जिसे लगभग 37,000 लाइक्स मिले। Swiggy ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Swiggy ने ट्वीट कर कहा, "हाय शुभमन गिल। ट्विटर हो या न हो, हम केवल यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका ऑर्डर ठीक है (मतलब अगर आप ऑर्डर कर रहे हैं)। अपनी ऑर्डर डिटेल हमें मैसेज करें, हम किसी भी अधिग्रहण के मुकाबले इस पर तेजी से काम करेंगे।" Hi Shubman Gill. Twitter or no Twitter, we just want to make sure all is well with your orders (that is if you’re ordering). Meet us in DM with your details, we’ll jump on it quicker than any acquisition :) ^Saikiran https://t.co/EhSzF5gBqr — Swiggy Cares (@SwiggyCares) April 29, 2022 शुभमन के इस ट्वीट पर कई और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी Swiggy की सर्विस को लेकर अपनी शिकायतें रखी। कुंदन सिंह नाम के एक यूजर ने कहा, "एक डिलीवरी बॉय को दो ऑर्डर दिए जाते हैं और इसे डिलीवर करने में हमेशा एक घंटे से ज्यादा समय लगता है।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे अब एक समाधान मिल गया है, ऐप को अनइंस्टॉल करो और खुद ही खाना बनाओ।" एक और शख्स ने शिकायत की कि Swiggy की सेवा दिन-ब-दिन खराब होती जा रही थी। उन्होंने कहा, "हर ऑर्डर को पहुंचने में 1 घंटे से ज्यादा समय लगता है। साथ ही कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने इसके लिए कोई समाधान या मुआवजा नहीं दिया है। सब्सक्रिप्शन लेने के बावजूद अब भी डिलीवरी में देरी हो रही है।" स्विगी ने ग्राहकों से अपने ऑर्डर की डिटेल शेयर करने के लिए कहा ताकि वे उनकी मदद कर सकें। एक ट्विटर यूजर ने प्लेटफॉर्म से अपने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पर दबाव नहीं डालने का आग्रह किया।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/aZpcUrJ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment