DOOGEE S98 स्मार्टफोन की सफलता के बाद DOOGEE अब अगला वर्जन DOOGEE S98 Pro लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन अन्य के मुकाबले काफी अलग है, क्योंकि इसका डिजाइन एलियन से प्रेरित है। Doogee ने ऐसा स्मार्टफोन तैयार किया है, जिसका डिजाइन देखकर आपको एलियन की याद आ जाएगी। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर के मुताबिक, Doogee S98 Pro एक नया रफ एंड टफ स्मार्टफोन है, जो एक यूनिक डिजाइन पेश करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि DOOGEE S98 Pro एक एलियन-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि यह S98 से अधिक शक्तिशाली वेरिएंट है। S98 Pro में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G96 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल होगा। इस थीम को पूरा करने के लिए ब्रांड एक विदेशी एलियन से प्रेरित प्रोटेक्टिव केस भी लेकर आया है। धमाकेदार फीचर्स स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.3 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले होगा। यह मीडियाटेक Helio G96 चिपसेट से लैस होगा। मेमोरी वेरिएंट के लिए आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि Doogee S98 Pro का सबसे दिलचस्प डिजाइन आस्पेक्ट रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसे एक एलियन के सिर की तरह डिजाइन किया गया है। ब्रांड ने डिवाइस को एक प्रोटेक्टिव केस के साथ जोड़ा है, जो भी उसी स्पेस थीम से इंस्पायर्ड है। कब होगा लॉन्च? स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह 33W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कलर विकल्पों और कीमत की बात करें तो DOOGEE अभी भी सभी डिटेल्स को गुप्त रखा हुआ है। इसलिए हमें मई के अंत तक इंतजार करना होगा, क्योंकि अगले महीने ही Doogee S98 Pro लॉन्च होने वाला है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/GgSxZKO
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment