चीन (China) के नए Covid-19 प्रतिबंधों के चलते लाखों लोगों को फिर से घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले लोगों की तुलना में लगभग तीन गुना लोग चीन में लॉकडाउन में अपने घरों में बंद हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते स्थानीय प्रशासन ने वहां बड़े स्तर पर Covid-19 टेस्टिंग अभियान चला हुआ है। CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही फरवरी के आखिर में Covid-19 के मामले बढ़ने लगे, शंघाई (Shanghai) ने लॉकडाउन के जरिए प्रकोप को काबू करने की कोशिश की। यह वैश्विक परिवहन, मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनेंस और बिजनेस के लिहाज से चीन का केंद्रीय शहर है। प्रशासन मार्च के आखिर में दो चरणों वाले लॉकडाउन को लागू करने का फैसला किया, जो जल्द ही सभी जिलों में लागू हो गया। इसके तहत आम तौर पर लोगों पर अपने घरों से बाहर निकलने पर रोक लगाई। चीन के बाहर ज्यादातर लोग जानते हैं कि शंघाई बड़ा है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आर्थिक रूप से यह शहर कितना बड़ा है। यहां हम आपको आज वही बताने वाले हैं कि एक आर्थिक केंद्र के रूप में शंघाई में लॉकडाउन का क्या असर हैं। साथ ही आंकड़ों से समझे कि यह शहर असल में कितना बड़ा है। शंघाई का आकार 2020 में शंघाई की आधिकारिक स्थायी निवासी आबादी दो करोड़ 49 लाख थी। यह वर्ल्ड बैंक के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की दो करोड़ 57 लाख जनसंख्या से थोड़ा कम है, लेकिन यह चीन के 1.41 अरब लोगों का केवल 1.8% है। अमेरिकी राज्यों के हिसाब से देखें, तो शंघाई फ्लोरिडा (आबादी 2.18 करोड़) और टेक्सास (आबादी 2.95 करोड़) के आकार के बीच है। वही अगर अमेरिकी शहरों के संदर्भ में देखें, तो शंघाई न्यूयॉर्क शहर (आबादी 8.3 मिलियन) के आकार का तीन गुना है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का सबसे बड़ा शहर। इसका मतलब है कि शंघाई में आए अब तक कुल 280,120 कोरोना के केस, शहर की आबादी का केवल 1.1% है। सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2021 में शंघाई की GDP 8.1% बढ़कर 4.32 खरब युआन (680.31 अरब डॉलर) हो गई। IMF के अनुसार, यह GDP स्वीडन (660.92 अरब डॉलर) से थोड़ा ज्यादा और पोलैंड (720.35 अरब डॉलर) से कम है। मगर आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शंघाई की GDP 2021 में चीन की नेशनल GDP 114.37 खरब युआन का केवल 3.8% थी। ग्लोबल ट्रेड सेंटर शंघाई यांग्त्जी नदी के मुहाने पर स्थित है, जो चीन की दो मुख्य नदियों में से एक है। बर्नस्टीन के अनुसार: - शंघाई दुनिया का सबसे व्यस्त बंदरगाह है, इसके बाद सिंगापुर है। - शंघाई का पुडोंग हवाई अड्डा मेम्फिस, टेनेसी और हांगकांग के बाद दुनिया का तीसरा सबसे व्यस्त कार्गो हवाई अड्डा है। Citi के अनुसार, कुल मिलाकर चीन के निर्यात में शंघाई का 7.3% और 2021 में आयात का 14.4% हिस्सा था। मैन्यूफैक्चरिंग और कॉर्पोरेट केंद्र Citi के अनुसार, शंघाई चीन का: - सबसे अहम सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर, SMIC, हुआ होंग और यूनिवर्सल साइंटिफिक इंडस्ट्रियल का गढ़ है। - कई ऑटो उत्पादकों का घर है: जैसे SAIC मोटर, SAIC की वोक्सवैगन और GM, Nio, Tesla और Ford के साथ संयुक्त कंपनियां हैं। भारत ने COVID-19 से हुई मौतों की गणना के WHO के तरीके पर उठाए सवाल, कहा-हर जगह लागू नहीं होगा एक मॉडल - हेडक्वार्टर्स या मल्टीनेशनल कारपोरेशन के चीन ऑपरेशन के लिए एक प्रमुख केंद्र है। यहां Apple, L’Oreal, Samsung Electronics, P&G, L’Oreal, LVMH, Nike, Panasonic, Philips, Johnson & Johnson और General Electric जैसी बड़ी कंपनियां हैं। - शिप प्रोड्यूसर्स के लिए बेस है। यहां जियांगन, झोंगहुआ और वाइगाओकियाओ शिप बिल्डिंग हैं। फाइनेंस वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, शंघाई स्टॉक एक्सचेंज 2020 के अंत तक न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और नैस्डैक के बाद बाजार पूंजीकरण में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज है। US म्यूचुअल फंड की दिग्गज कंपनी वैनगार्ड ने 2020 में अपने एशिया मुख्यालय को हांगकांग से शंघाई शिफ्ट करने की योजना की घोषणा की। फिडेलिटी का चीन फाइनेंशियल बिजनेस शंघाई में आधारित है, जैसा कि अमेरिकी अरबपति रे डालियो के ब्रिजवाटर चीन ऑपरेशन है। यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार, चीन की टॉप 20 यूनिवर्सिटी में से तीन शंघाई में ही हैं। आधिकारिक जनगणना के अनुसार, शंघाई में रहने वाले विदेशियों की संख्या 2020 में गिरकर 163,954 हो गई, जो एक दशक पहले की तुलना में 21% कम है। गुआंगडोंग का दक्षिणी प्रांत अब चीन में 400,000 से ज्यादा विदेशियों का घर है। देश में विदेशियों की कुल संख्या उन 10 सालों के दौरान लगभग 40% से 14 लाख लोगों तक बढ़ गई। या कहें कि चीन की आबादी का लगभग 0.1% है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/vVihfqJ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment