multibagger Penny stock: पेनी स्टॉक में निवेश करना बहुत जोखिम का काम है लेकिन अगर कंपनी के बिजनेस मॉडल और फंडामेंटल्स मजबूत हों तो कम समय में ही इनमें जोरदार कमाई हो सकती है। Kaiser Corporation का शेयर भी एक ऐसा ही उदाहरण है। Kaiser Corporation का शेयर 2022 का सबसे तेजी से बढ़ने वाला मल्टीबैगर पेनी स्टॉक रहा है। साल 2022 में अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 3765 फीसदी का छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है। यह स्टॉक उन मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में से एक रहा है जो बिना किसी दबाव और कंसोलिडेशन के ऊपरी स्तर पर छलांग लगाते नजर आए हैं। इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 92.95 रुपये से बढ़कर 112.85 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसमें 21.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में यह मल्टीबैगर स्टॉक सभी 5 ट्रेडिंग सेशन में अपर सर्किट हिट करता नजर आया। पिछले 1 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक 45 रुपये से बढ़कर 112.85 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक ने 150 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं साल 2021 से अब तक Kaiser Corporation का स्टॉक 2.92 रुपये से बढ़कर 112.85 रुपये पर आ गया है और इस तरह तक इस शेयर ने 3,765 फीसदी की रिटर्न दिया है। निचले स्तर से निफ्टी दिखा सकता है बाउंसबैक, एक्सपर्ट्स के सुझाए इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती हैं शानदार कमाई निवेश पर क्या पड़ा असर अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 हफ्ते पहले 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 1.21 लाख रुपये हो गए होते। वहीं, अगर किसी ने इसी मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 1 लाख रुपए 1 महीने पहले लगाए होते तो उसको अभी 2.50 रुपए मिल रहे होते। अगर किसी निवेशक ने नए साल की शुरुआत में इस पेनी स्टॉक में 2.92 रुपये के स्तर पर Kaiser Corporation के शेयर खरीदकर 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके1 लाख रुपये पर 38.65 लाख रुपये मिल रहे होते। Kaiser Corporation का वर्तमान मार्केट कैप 593 करोड़ रुपये है। इसका वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम 12,888 है जो कि अपने 20 दिनों के 28,051 एवरेज वॉल्यूम से 50 फीसदी कम है। डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/gwvnkTY
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment