रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर लिमिटेड (Rainbow Children's Medicare Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार 27 अप्रैल को खुला रहा है। कंपनी करीब 1,595 करोड़ रुपये का ऑफर ला रही है और इसके लिए 29 अप्रैल 2020 तक बोली लगाई जा सकती है। IPO खुलने की तारीख नजदीक आने के साथ ही ग्रे मार्केट में रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के शेयरों की मांग बढ़ गई है। Rainbow Children's Medicare IPO GMP जानकारों के मुताबिक, सोमावर को रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 50 रुपये था, जो रविवार के 35 रुपये के GMP से 15 रुपये अधिक है। एनालिस्ट्स का कहना है कि पिछले दो कारोबारी सत्र से शेयर बाजार का सेंटीमेंट निगेटिव रहा है और सोमवार को भी बाजार में लाल निशान में बंद हुए। इसके बावजूद रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम में बढ़ोतरी हुई, जिसे अच्छे संकेत के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में तेजी लौटने के साथ रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम में और उछाल आएगा। पिछले कुछ दिनों में, रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 53 रुपये से गिरकर 35 रुपये पर आ गया था। ऐसे में आज की बढ़त से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है जो इस IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे दिन फिसले, आइए जानते हैं बाजार में कमजोरी की अहम वजह इस ग्रे मार्केट प्रीमियम का क्या मतलब है? रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम सोमवार को 50 रुपये है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट को रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के आईपीओ की उसके इश्यू प्राइस से 50 रुपये अधिक पर शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है। रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर ने आईपीओ के लिए ऊपरी इश्यू प्राइस 542 रुपये तय किया है। ऐसे में ग्रे मार्केट को इसके शेयरों के 592 रुपये (₹542 + ₹50) पर लिस्ट होने की उम्मीद है, जो उसके इश्यू प्राइस से करीब 9 फीसदी अधिक है। सिर्फ GMP के आधार पर न करें निवेश हालांकि स्टॉक मार्केट एनालिस्ट सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर आईपीओ में निवेश करने से बचने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रे मार्केट प्रीमियम एक अनौपचारिक और गैर-रेगुलेशन वाला डेटा है। इसका कंपनी की वित्तीय स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने निवेशकों को कंपनी की बैलेंस शीट में मौजूद ठोस बुनियादी बातों को देखने और उसके आधार पर निवेश का फैसला लेने की सलाह दी है। 280 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी कंपनी कंपनी अपने IPO के तहत 280 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी और 2.4 करोड़ इक्विटी शेयरों की ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लाएगी। ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत कंपनी के प्रमोटरों में शामिल रमेश कंचारला, दिनेश कुमार चिरला और आदर्श कंचारला अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसके अलावा प्रमोटर ग्रुप कंपनी पद्मा कंचारला, निवेशक ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट पीएलसी और CDC इंडिया भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी की योजना 10 मई को शेयर बाजारों में लिस्ट होने की है। कंपनी के बारे में रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर लिमिटेड, बच्चों के अस्पताल की मल्टी-स्पेशियालिटी चेन है। 20 दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक, Rainbow Children's Medicare के पास देश के छह शहरों में 14 अस्पतालों और तीन क्लीनिक हैं। इन अस्पतालों की कुल बेड कैपिसिटी 1,500 की है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेपी मॉर्गन इंडिया और IIFL सिक्योरिटीज इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/USY3OaM
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment