Share bazaar : यूक्रेन पर रूस के हमले और तेल की कीमतों में उछाल के चलते 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान मार्केट का सेंटीमेंट खासा कमजोर हो गया, हालांकि शुक्रवार को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते बेंचमार्क इंडेक्स 2.5 फीसदी की शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दौरान रही गिरावट से कोई भी सेक्टर अछूता नहीं रहा और 2-5 फीसदी के बीच गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी रहने तक सेंटीमेंट मंदड़ियों के पक्ष में रह सकता है। साथ ही, बाजार पर इकोनॉमिक डाटा और मासिक ऑटो सेल्स का असर दिख सकता है। सैमको सिक्योरिटीज की हेड (इक्विटी रिसर्च) येशा शाह ने कहा, बाजार की दिशा जिओपॉलिटिकल टेंशन (geopolitical tensions) से तय होगी। यदि रूस-यूक्रेन के बीच टकराव जारी रहता है तो बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने मौजूदा हालात को देखते हुए बढ़-चढ़कर ट्रेड नहीं करने की सलाह दी है। मंगलवार को महाशिवरात्रि के चलते बाजार बंद रहेगा। अगले सप्ताह ये 10 फैक्टर्स ट्रेडर्स को व्यस्त रखेंगे : रूस का यूक्रेन पर हमला Invasion of Ukraine by Russia : आने वाले दिनों में यह बड़ी चिंता होने जा रहा है, जिससे ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव दिखेगा, लेकिन कमोडिटी की कीमतों को समर्थन मिलेगा जिनमें पिछले सप्ताह खासी तेजी रही। तेल की कीमतें Oil Price : आने वाले दिनों में बाजार की नजर तेल की कीमतों पर बनी रहेगी। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए इम्पोर्ट पर निर्भर है। पिछले हफ्ते के अंत में ब्रेंट क्रूड 97.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, हालांकि सप्ताह के दौरान इसने 105.79 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छूआ, जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले दो महीने में क्रूड लगभग 45 फीसदी चढ़ चुका है। Market Outlook For Next Week: बाजार में कायम रहेगी वोलैटिलिटी, जियोपोलिटिकल स्थितियों पर निर्भर करेगी इसकी दिशा एफआईआई की बिकवाली FII Selling : यूक्रेन टेंशन के चलते फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) की बिकवाली बढ़ गई है, जो यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते पहले से हो रही थी। एनालिस्ट्स को आगामी साल में फेड द्वारा छह से सात बार रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का मानना है, यदि यूक्रेन और रूस की सेनाओं के बीच जंग जारी रहती है तो बिकवाली और बढ़ सकती है। ऑटो सेल्स बाजार की नजर मंगलवार को जारी होने वाले मंथली ऑटो सेल्स के आंकड़ों पर भी रहेगी। कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में बढ़त जारी रहने का अनुमान है और चिप की आपूर्ति में सुधार से पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स भी बढ़ सकती है। हालांकि कमजोर सेंटीमेंट का असर टू-व्हीलर और ट्रैक्टर की बिक्री पर दिख सकता है। Russia-Ukraine तनाव ने दिखाया असर, पिछले हफ्ते 100 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयर 10-22% टूटे, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल इकोनॉमिक डाटा बाजार की नजर दिसंबर तिमाही के जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों पर भी रहेगी, जो सोमवार को जारी होंगे। ज्यादातर एनालिस्ट्स को जीडीपी ग्रोथ 6 फीसदी की रेंज में रहने की उम्मीद है। फरवरी का मार्किट मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डाटा बुधवार को जारी होगा, जिसके बाद शुक्रवार को फरवरी का मार्किट कम्पोजिट एंड सर्विसेज पीएमआई का डाटा आएगा। टेक्निकल व्यू निफ्टी50 ने शुक्रवार को डेली चार्ट पर बूलिश कैंडिल बनाया है, क्योंकि इस दिन इंडेक्स 2.5 फीसदी मजबूती के साथ 16,659 पर पहुंच गया लेकिन सप्ताह के दौरान इसने बियरिश कैंडिल बनाया। इससे दलाल स्ट्रीट में घबड़ाहट के संकेत मिल रहे हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा, मार्केट में बढ़त के लिए “16,700-16,800 के आसपास ऊपर की तरफ अहम रेजिस्टैंस है। नीचे की तरफ 16,500 के स्तर पर सपोर्ट है।” इंडिया विक्स India VIX : जून, 2020 के 32 के स्तर तक पहुंचने के बाद यह शुक्रवार को घटकर 26.7 के स्तर पर आ गया, लेकिन बाजार में स्थायित्व के लिए इसे 22 फीसदी नीचे रहना जरूरी है जो ग्लोबल टेंशन कम होने के बाद ही संभव है। तब तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। एफएंडओ के संकेत F&O Cues : ऑप्शन डाटा से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि निफ्टी50 आने वाले दिनों में 16,000-17,000 की रेंज में ट्रेड करेगा, जब तक जिओपॉलिटिकल टेंशन कम नहीं हो जाती और 16,800-17,000 से ऊपर के स्तरों पर टिका रहना अहम होने जा रहा है। 16,200-16,000 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है। कॉरपोरेट एक्शन आने वाले हफ्ते में होने जा रहे कुछ कॉरपोरेट एक्शन इस प्रकार हैं : ग्लोबल डाटा अगले हफ्ते इन प्रमुख ग्लोबल डाटा पर नजर रखने की जरूरत है : डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/bWQIwPN
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment