7th Pay Commission latest Big Update: मोदी सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता (Dearness allowance – DA arear) के एरियर को लेकर बड़ा अपडेट आया है कि अगले हफ्ते सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार (Central Governement) कर्मचारियों को 2 लाख रुपये वन टाइम सेटलमेंट के तौर पर एक बार में 1.5 साल यानी 18 महीने का डीए एरियर दे दे सकती है। सरकार ये फैसला अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट मीटिंग में ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को अगले महीने 2 लाख रुपये मिल सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी और इसका हल जल्द निकालेगी। नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक काउंसिल ने सरकार से डिमांड रखी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। सूत्रों के मुताबिकत कैबिनेट सेक्रेटरी (Cabinet secretary) से बात की गई है लेकिन इस पर बजट के बाद ही कोई हल निकल सकता है। लेबर यूनियन की मांग है कि महंगाई भत्ते एरियर का वन टाइम सेटलमेंट किया जाए। मिश्रा के मुताबिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ JCM की ज्वाइंट मीटिंग जल्द ही होनी है। ऐसी उम्मीद है कि इस मीटिंग में 18 महीने के डीए एरियर पर चर्चा होगी और चुनावों के कारण सरकार की तरफ से 18 महीने के एरियर पर आश्वासन जरूर मिल सकता है। 2 लाख रुपये मिलेगा DA एरियर लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच होगा। वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके DA का कैलकुलेशन किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Ynd2I9F
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment