वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 30 जुलाई तक कुल 5.38 करोड़ टैक्स रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले साल 31 जुलाई तक फाइल किए रिटर्न की संख्या से ज्यादा है। वेतनभोगियों के लिए 31 जुलाई रिटर्न भरने की आखिरी तारीख है। साथ ही, जिनके लिए अपने खातों की ऑडिट जरूरी नहीं है, उनके लिए भी रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई ही है। इनकम टैक्स विभाग के ट्वीट में कहा गया, '30 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक कुल 5.38 करोड़ #ITR फाइल किए जा चुके हैं, जो पिछले साल 31 जुलाई तक फाइल किए गए रिटर्न की संख्या से ज्यादा है। 30 जुलाई दोपहर 1 बजे तक 46 लाख सफल लॉग इन हुए थे।' इससे एक दिन पहले यानी 29 जुलाई तक 1.78 करोड़ सफल ई-फाइलिंग लॉग इन हुए थे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ट्वीट के मुताबिक, '30 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक 10.39 लाख ITR फाइल किए गए, जबकि पिछले एक घंटे में 3.04 लाख ITR फाइल किए गए।' ITR Filing में अब बचा है केवल एक दिन, गलतियों से बचने के लिए जरूर लें टैक्स एक्सपर्ट्स की सलाह नहीं बढ़ेगी अंतिम तारीख? अभी तक सरकार की ओर से अंतिम तारीख को बढ़ाने को लेकर कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, यह जरूर कहा जाता रहा है कि इस बार आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने पिछले हफ्ते कहा था कि भले ही कैसी भी मुश्किलें आ रही हों लेकिन रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को नहीं बढ़ाया जाएगा। 31 जुलाई के बाद लेट फीस देनी होगी 31 जुलाई के बाद ITR फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स को लेट फीस देनी होगी। अगर किसी इंडिविजुअल टैक्सपेयर की सालाना आय 5 लाख रुपए से ज्यादा है, तब उसे 5000 रुपए की लेट फीस देनी होगी। अगर टैक्सपेयर की एनुअल इनकम 5 लाख रुपए से कम है, तब उसे लेट फीस के रूप में 1,000 रुपए देने होंगे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/aTHKhW7
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment