जुलाई सीरीज एक्सपायरी से पहले बाजार में जोश देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं PSU बैंक, रियल्टी, इंफ्रा शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि FMCG, एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। बैंकिंग, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 351.49 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 66,707.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.70 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 19778.30 के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन Motilal Oswal Financial Services Ltd. | CMP Rs 836.00 | आज यह शेयर 7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल , र 27 जुलाई को अहम बोर्ड बैठक होने जा रही है। इस बोर्ड बैठक में बोर्ड ग्रुप कंपनियों के बीच इंटरनल रिस्ट्रक्चरिंग पर विचार कर सकता है।कंपनी अपना ब्रोकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार एक अन्य पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी में ट्रांसफर कर सकती है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक में दिखा। Delta Corp Ltd. | CMP Rs 195.60 | आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18.9% बढ़ा है। जबकि आय में भी 9% की बढ़त रही है। EBITDA भी सालाना आधार पर 9.5% तक बढ़ा है। मार्जिन में साल-दर-साल आधार पर 35.1 फीसदी बढ़ी है। Piramal Enterprises Ltd. | CMP Rs 1084.20 | आज यह शेयर 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Piramal Enterprises Ltd ने मंगलवार को घोषणा की कि कंपनी का बोर्ड 28 जुलाई 2023 को एक बैठक करेगा। बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों को बायबैक करने के प्रस्ताव सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड का बोर्ड शुक्रवार 28 जुलाई 2023 को होने वाली अपनी बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों को बायबैक करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। Can Fin Homes Ltd. | CMP Rs 771.20 | आज यह शेयर 9 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। अंबाला ब्रांच के कर्मचारियों ने 38.53 करोड़ रुपए के फ्रॉड को अंजाम दिया है। आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा। Jyothy Labs Ltd. | CMP Rs 313.95 | आज यह शेयर 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में सालाना आधार पर 47 करोड़ रुपये से बढ़कर 96.3 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंपनी की आय 15.1% से बढ़कर 687.1 करोड़ रुपये पर रही है। Rattanindia Power Ltd. | CMP Rs 4.90 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 1 फीसदी बढ़कर 847.27 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 549.36 करोड़ रुपये पर रहा। Ajmera Realty and Infra India Ltd. | CMP Rs 383.35 | आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Q1 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। निवेशक कंपनी के भविष्य के लिए बताए गए लक्ष्यों से भी प्रभावित हुए है। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 113 फीसदी बढ़कर 82 करोड़ रुपये के मुकाबले 118 करोड़ रुपये पर रहा है। Closing Bell: सेंसेक्स 351 अंक चढ़ा, निफ्टी 19750 के पार हुआ बंद, FMCG, कैपिटल गुड्स, रियल्टी शेयरों में रही तेजी
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/vydOmiX
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment