नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप डंजो (Dunzo) को उसके वेंडर्स से लगातार कानूनी नोटिस मिल रहे हैं, जिसमें कंपनी से बकाया भुगतान करने को कहा जा रहा है। कंपनी को ये कानूनी नोटिस ऐसे समय में मिल रही है, जब वह अपने मुख्य बिजनेस को चालू रखने के लिए कैश की कमी का सामना कर रही है। इस मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। सिर्फ पिछले 2 हफ्तों में Dunzo ने अपने कैशफ्लो को मैनेज करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें कर्मचारियों की सैलरी को रोकना, कर्मचारियों की अधिकतम सैलरी 75,000 रुपये पर सीमित करना और यहां तक कि उससे तीसरे दौर की छंटनी का भी ऐलान किया है। Dunzo ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि 4 सितंबर तक कठिन समय खत्म हो जाएगा, लेकिन फिर भी कंपनी के लिए चीजें आसान होती नहीं दिख रही हैं। सूत्रों ने बताया कि इस साल मार्च से अबतक इसे कम से कम 7 संस्थाओं से कानूनी नोटिस मिल चुका है। उन्होंने बताया कि Dunzo को गूगल इंडिया, निलेंसो, क्लोवर वेंचर्स, फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड), कपशप, कू और ग्लांस से कानूनी नोटिस मिले हैं। मनीकंट्रोल को पता चला है कि कुल मिलाकर, Dunzo पर वेंडर्स का करीब 11.4 करोड़ रुपये बकाया है, जो पहले के अनुमानित बकाया 5-6 करोड़ रुपये से करीब दोगुना है। Dunzo ने 24 जुलाई को भेजे गए मनीकंट्रोल के सवालों का जवाब नहीं दिया। हाल ही में 19 जुलाई को, क्लोवर वेंचर्स ने Dunzo को एक लीगल नोटिस भेजकर अपना बकाया चुकाने की मांग की। क्लोवर वेंचर्स एक एग्रीटेक स्टार्टअप है जो फल और सब्जियां बेचता है। Dunzo पर इस फर्म का करीब 2 करोड़ से अधिक बकाया है। मनीकंट्रोल ने क्लोवर वेंचर्स की ओर से भेजी गई लीगल नोटिस का कॉपी भेजी गई है। यह भी पढ़ें- Rekha Jhunjhunwala ने की इन शेयरों की भारी बिकवाली, होल्डिंग आई 1% से नीचे क्लोवर वेंचर्स और Dunzo दोनों ने अल्टेरिया कैपिटल से कर्ज उठाया है। इसी तरह, विज्ञापन में मदद करने वाली कंपनी कपशप ने भी Dunzo को एक कानूनी नोटिस भेजकर मांग की कि उसकी दी गई सेवाओं के बदले स्टार्टअप 1 करोड़ रुपये का भुगतान करे। कपशप या आउटलायर इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करने वाली एक कानूनी टीम ने नोटिस में कहा, "...मेरा मुवक्किल भी कड़वी मुकदमेबाजी के बजाय आपसी समाधान को प्राथमिकता देंगे, लेकिन इसके साथ मेरे क्लाइंट्स Dunzo के वित्तीय सेहत के बारे में भी आशंकित है।" कंपनी ने यह भी कहा कि अगर Dunzo पोस्ट-डेटेड चेक देता है और 31 अगस्त 2023 तक सभी बकाया चुका देता है तो वह कानूनी कार्यवाही रोकने को तैयार हैं। हालांकि इसमें कहा गया है कि Dunzo ने पहले भी कई मौकों पर पैसे देने का वादा किया है लेकिन कभी भुगतान नहीं किया। क्लोवर और कपशप की तरह, लॉक-स्क्रीन प्लेटफॉर्म ग्लांस ने भी एक नोटिस भेजा है, जिसमें Dunzo से 58 लाख रुपये का बकाया भुगतान करने की मांग की गई है। ग्लांस आमतौर पर फोन की लॉक स्क्रीन पर कंपनियों के विज्ञापन चलाता है। Dunzo को किस कंपनी ने लीगल नोटिस भेजकर कितना बकाया चुकाने की मांग की है, इसे आप नीचे दिए ग्राफ में देख सकते हैं-
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/xqBTpeh
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment