Bhagyashree Scheme: देश में सरकार की तरफ से बालिकाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। सरकार हर नए वित्त वर्ष एक नई प्लानिंग के साथ आती है। सरकार की इन योजनाओं के जरिए बेटियों को समाज में सर उठाकर जीने का अवसर मिलता है। इतना ही नहीं बेटियों को कई सुविधाओं का फायदा भी मिलता है। ऐसे ही कर्नाटक में राज्य सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाग्यश्री स्कीम (Bhagyashree Scheme) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बेटियों को आर्थिक सहायात मुहैया कराई जाती है। साथ ही बीमा कवर भी मिलता है। सरकार का मकसद है कि अभिभावकों के ज्यादा आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। यह योजना BPL या गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए है। इन परिवारों में लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया गया है। साथ ही बालिका को आर्थिक सहायता देकर उसकी माता—पिता की भी मदद की जाती है। भाग्यश्री योजना में इन शर्तों का करना होगा पालन इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं बेटियों को मिलेगा। जिनका जन्म 31 मार्च, 2006 के बाद गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों में हुआ है। जन्म प्रमाण पत्र जमा करने पर बच्चे के जन्म के एक साल के भीतर बालिका के जन्म का नामांकन कराना जरूरी है। यह योजना BPL परिवार के सिर्फ 2 बेटियों के लिए लागू की गई है। योजना का फायदा उठाने वाली बालिका बाल श्रमिक नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के अनुसार बालिकाओं का वैक्सीनेशन भी किया जाना चाहिए। लाभार्थी को 8वीं पास होना चाहिए और उसकी शादी 18 साल की उम्र से पहले नहीं होनी चाहिए। इस सरकारी योजना में बिना कोई निवेश किए किसानों को हर साल मिलते हैं 6000 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा Bhagyashree Scheme में बेटियों को मिलते हैं ये फायदे लड़की को पढ़ाई के लिए सालाना स्कॉलरशिप दी जाती है। जिसमें उसकी उम्र के अनुसार 300 से 1,000 रुपए तक दिए जाते हैं। ये उसे 10वीं कक्षा तक दिए जाते हैं। योजना के तहत बच्ची के माता–पिता का स्वास्थ बीमा भी रहता है। इसलिए दुर्घटना होने पर 1 लाख रुपए और प्राकृतिक मौत होने पर 42,500 रुपए तक मिलते हैं। वहीं बेटियों को पालने में दिक्कत न हो। इसके लिए सरकार की ओर से लड़की के 18 साल की उम्र पूरी करने पर, माता–पिता को 34,751 रुपए मिलते हैं। भाग्यश्री योजना में इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत इस योजना का फायदा उठाने के लिए बेटी का बर्थ सार्टिफिकेट होना जरूरी है। वहीं माता-पिता का आय प्रमाण पत्र जरूरी है। एड्रस प्रूफ भी होना चाहिए। BPL कार्ड होना जरूरी है। भाग्यश्री योजना में कैसे करें अप्लाई? इस योजना का फायदा उठाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऑफलाइन अप्लाई कर रहे हैं तो आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत ऑफिस, गैर सरकारी संगठनों, अधिकृत बैंक, नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/VYviTFw
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment