अगले कारोबारी सप्ताह की शुरुआत दो कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग से होगी। Archean Chemical Industries और Five Star Business Finance की घरेलू मार्केट में 21 नवंबर को लिस्टिंग है। इसमें से स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के जरिए 1462 करोड़ रुपये जुटाए हैं जबकि एनबीएफसी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने 1590 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों की प्रीमियम लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं जबकि फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस को लेकर कमजोर रूझान दिख रहे है। ग्रे मार्केट में आर्कियन केमिकल के शेयर 125 रुपये की GMP पर ट्रेड हो रहे हैं जबकि फाइव स्टार बिजनेस के शेयर दो रुपये के डिस्काउंटेड जीएमपी पर हैं। Archean Chemical Industries आर्कियन केमिकल की घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे के मुताबिक आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस, सपोर्टिव सेकंडरी मार्केट और सेक्टर की मजबूत डिमांड को देखते हुए इसके शेयरों की 18-20 फीसदी प्रीमियम यानी कि 480-490 रुपये के लेवल पर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। इसके शेयर 407 रुपये के भाव पर निवेशकों को जारी हुए हैं। इसका आईपीओ 32.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 नवंबर के बीच खुला था। Multibagger Stock: करोड़पति बनाने के बाद अब गिरावट का रूझान, 20% टूटने के बाद अभी और पैसे डुबोएगा यह शेयर वित्त वर्ष 2021 में ब्रोमीन और इंडस्ट्रियल नमक का निर्यात करने वाली Archean Chemical देश की सबसे बड़ी कंपनी थी। यह स्पेशियलिटी मैरिन केमिकल बनाती है और दुनिया भर में ब्रोमीन, औद्योगिक नमक और पोटाश का सल्फेट निर्यात करती है। इसके देश में 24 ग्राहक और 13 देशों में 18 वैश्विक ग्राहक हैं। Five Star Business Finance फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस नहीं मिला था और यह महज 70 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका। मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे के मुताबिक इसके शेयरों पर लिस्टिंग गेन के संकेत नहीं दिख रहे हैं और यह डिस्काउंट भाव पर भी लिस्ट हो सकता है। इसके 1593 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 450-474 रुपये के प्राइस बैंड फिक्स किया गया था। FIFA World Cup 2022: फुटबॉल के महाकुंभ में मेजबान कतर की आलोचना, लेकिन इस कारण बड़ी कंपनियां नहीं हो रहीं अलग 1984 में शुरू हुई यह कंपनी कारोबारी लोन देती है। जून 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में इसकी 311 शाखाएं हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में इसकी टोटल इनकम सालाना आधार पर 19.49 फीसदी बढ़कर 1,256.16 करोड़ रुपये रही। वहीं इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 358.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 453.54 करोड़ रुपये हो गया। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Feoum37
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment