Sunday, September 4, 2022

Cyrus Mistry Death: महिला डॉक्टर चला रही थी गाड़ी, अचानक खोया कंट्रोल, जानें साइरस मिस्त्री के साथ कार में मौजूद बाकी लोगों का हाल

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे (Road Accident) में मौत हो गई। यह घटना पालघर (Palghar) के चरोटी में हुई, जब साइरस मिस्त्री और तीन लोग अहमदाबाद से मर्सिडीज में मुंबई लौट रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। साइरस मिस्त्री और एक साथी यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग बच गए। आइए जानते हैं साइरस मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे बाकी तीन यात्रिओं के बारे में। साइरस के अलावा, हादसे में मरने वाले दूसरे यात्री की पहचान जहांगीर दिनशॉ पंडोले के रूप में हुई है। अन्य दो यात्रियों- अनाहिता पंडोले और डेरियस पंडोले को इस हादसे में चोटें आईं। उन्हें महाराष्ट्र के कासा के एक अस्पताल में ले जाया गया। अनाहिता पंडोले ही चला रहीं थीं गाड़ी इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनाहिता पंडोले ही गाड़ी चला रहीं थीं। वह जहांगीर दिनशॉ पंडोले की पत्नी हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें बाद में गुजरात के वापी के रेनबो अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अनाहिता पंडोले को आगे के इलाज के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। पालघर जिले के पुलिस कमिश्नर बालासाहेब पाटिल ने कहा, "दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।" ANI ने पालघर पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि साइरस मिस्त्री के मौत के मामले में शुरुआती अनुमान है कि ड्राइवर ने गाड़ी का कंट्रोल खो दिया था। Cyrus Mistry Death: तस्वीरों में देखें, कैसे डिवाइडर से टकराई Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार साइरस मिस्त्री के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके एक करीबी पारिवारिक मित्र ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य किसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए विदेश गए हुए थे। इस बीच, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मिस्त्री के निधन को असामयिक और चौंकाने वाला बताया। प्रधान मंत्री ने लिखा कि टाटा के पूर्व चेयरमैन एक होनहार बिजनेस लीडर थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मिस्त्री परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि साइरस मिस्त्री के आकस्मिक और असामयिक निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/u4R3xpo
via

No comments:

Post a Comment