इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अपने ताजा मौसम अपडेट में देश भर के कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मानसून बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश करेगा। मानसून के दस्तक के बाद इस सप्ताह इन राज्यों में गरज-बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। एक बयान में कहा गया है कि 18 से 19 जून के दौरान झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। 18 जून को ओडिशा और बिहार में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, जबकि 18 और 19 जून को विदर्भ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में छाए रहे बादल दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानी 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रात में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है। IMD अलर्ट की बड़ी बातें - IMD ने इस सप्ताह तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज एवं बिजली के साथ काफी व्यापक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तमिलनाडु में काफी भारी बारिश की संभावना है। - मौसम विभाग ने भी इस सप्ताह के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है। - 18 से 19 जून के दौरान तेलंगाना में वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। 18 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, जबकि 18-22 जून के दौरान दक्षिण कोंकण और गोवा में बारिश हो सकती है। IMD ने 20-22 जून को महाराष्ट्र में बारिश की भविष्यवाणी की है। - IMD ने यह भी कहा कि पूरे सप्ताह पूर्वोत्तर भारत और आसपास के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होगी या व्यापक गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। - 18 जून को असम और मेघालय में के अलग-अलग इलाकों भारी बारिश होने की संभावना है। असम के 28 जिलों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ एवं भूस्खलन से कुल 18.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। - मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी स्थिति बेहतर नहीं है। यहां भी भूस्खलन के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और गांवों में बाढ़ आ गई हैं। - IMD के अधिकारियों ने कहा कि मेघालय के सोहरा (पूर्व में चेरापूंजी) में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे समाप्त 24 घंटों में 972 मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि इसी अवधि के दौरान मौसिनराम में 1003.6 मिमी बारिश हुई।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/LGhCy9b
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment