Aadhaar Card: आज के समय में आधार किसी भी आम नागरिक के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स माना जाता है। यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट्स है जिसे पहचान प्रमाण पत्र और घर के पते के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप किराये के घर पर रहते हैं, तो फिर आसानी से अपने आधार कार्ड पर एड्रेस को अपडेट करा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट (Address Update) करने का एक नया प्रोसेस बताया है। लिहाजा रेंट एग्रीमेंट के जरिए आधार में अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। UIDAI के मुताबिक, घर बैठे ही आनलाइन अपने आधार में पता बदल सकते हैं। इसके लिए आपको स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। अगर आप रेंट एग्रीमेंट के जरिए पता बदलना चाहते हैं तो आपको अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा। इसके बाद उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ बनाकर अपडेट आधार की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। जानिए ऑनलाइन कैसे करें अपडेट सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। सके बाद होमपेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करें। फिर नई विंडो में अपडेट एड्रेस पर क्लिक करना। आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग-इन करें। इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा। OTP दर्ज कर पोर्टल पर जाएं। इसके बाद आपको अपने अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा। उस डॉक्यूमेंट का PDF बनाकर अपलोड करना होगा। इसके बाद सारी जानकारी पूरी तरह से वैरिफाई हो जाने के बाद आधार कार्ड में नया पता अपडेट हो जाएगा। Aadhaar Card: अब तक आपके आधार कार्ड का कहां-कहां हो चुका है इस्तेमाल, जानिए बेहद आसान ट्रिक आधार सेंटर से भी कर सकते हैं अपडेट UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर से आधार अपडेशन या करेक्शन फॉर्म लेना होगा। यह फॉर्म वेबसाइट पर के डाउनलोड सेक्शन में मिलेगा। इसमें सभी जरूरी डिटेल्स भरकर सेंटर पर देना होगा। साथ ही फॉर्म पर आपको जिस डिटेल को अपडेट करवाना चाहते हैं उसका जिक्र भी करना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी समेत पैन कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/V9epE2f
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment