केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के मुताबिक, पहले और दूसरे टर्म की परीक्षाओं में गैरहाजिर रहने वाले छात्रों को अब तीसरा मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे छात्रों को दोबारा से वही क्लास रिपीट करनी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह छात्र केवल अगले साल आयोजित होने वाली CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में बैठ सकेंगे। इन्हें इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई की तरफ से बोर्ड की परीक्षाएं दो अलग-अलग चरणों में कराई जा रही हैं। फिलहाल परीक्षा का दूसरा चरण चल रहा है, जो जून के मध्य तक चलेंगी। पहला चरण पिछले साल नवंबर-दिसंबर माह के दौरान आयोजित किया गया था। यह बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। ये भी पढ़ें- Heatwave Forecast: दिल्लीवासियों को कल से मिल सकती है भीषण गर्मी और लू से राहत, इन राज्यों में छीटें पड़ने के आसार दूसरे टर्म में इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। CBSE की तरफ से 50 फीसदी सिलेबस के लिए यह परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। शेष 50 फीसदी सिलेबस के लिए परीक्षाएं पिछले साल पहले चरण में आयोजित की जा चुकी है। लू के मद्देनजर एग्जाम सेंटरों से उचित व्यवस्था करने का निर्देश CBSE ने बोर्ड एग्जाम सेंटरों को मौजूदा कोविड-19 की स्थिति और लू के मद्देनजर उचित व्यवस्था करने को निर्देश जारी किया है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की सेकंड टर्म की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को भारत और विदेशों में दो साल की महामारी से उत्पन्न व्यवधानों के बाद शुरू हुई। एक बयान में कहा गया है कि बोर्ड ने कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए परीक्षा के दिन के लिए 5,000 रुपये और प्रति दिन प्रति उम्मीदवार 5 रुपये का भुगतान किया है। इसमें कहा गया है कि एग्जाम सेंटर पर सरकार के निर्देशानुसार पूरी व्यवस्था की जाए। कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7,406 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6,720 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षाएं ऐसे समय हो रही हैं जब राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर तापमान के 45 डिग्री के करीब पहुंचने के साथ, भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/zIKY6T9
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment