ग्रासिम के पेंट कारोबार के तेजी पकड़ने की खबरों के बाद आज पेंट शेयरों पर बिकवाली का लाल रंग हावी होता नजर आया। ग्रासिम ने सूचित किया है कि वह पेंट कारोबार पर अपना फोकस बढ़ा रही है। पेंट कारोबार में कंपनी अब अपनी निवेश रकम दोगुनी बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये करने जा रही है। कंपनी की योजना मार्च 2024 तक अपना पेंट प्रोडक्ट लॉन्च करने की है। आज पेंट शेयर क्यों टूट रहे है यह बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के सुमित मल्होत्रा ने बताया है कि ग्रासिम ने अपने पेंट कारोबार में तेजी लाने का ऐलान किया है। हालांकि कंपनी ने पहले ही पेंट कारोबार में 5000 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया था लेकिन अब इस खर्च को बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कंपनी की योजना सिर्फ 3 साल में 13.3 लाख किलोलीटर की क्षमता हासिल करने की है। वर्तमान पेंट कंपनियों की उत्पादन क्षमता पर नजर डालें तो एशियन पेंट्स की उत्पादन क्षमता 17.3 लाख किलोलीटर है। वहीं ग्रासिम (E) सिर्फ 3 साल में 13.3 लाख किलोलीटर की क्षमता हासिल करने पर फोकस कर रही है जबकि बर्जर पेंट्स की उत्पादन क्षमता 6.4 लाख किलोलीटर, कंसाई नेरोलैक की उत्पादन क्षमता 5.2 लाख किलोलीटर और इंडिगो पेंट्स की उत्पादन क्षमता 1.95 लाख किलोलीटर है। यस सिक्योरिटीज को इस स्पेशियलिटी केमिकल स्टॉक में 50% अपसाइड की है उम्मीद, जानिए क्या है वजह पेंट कंपनियों के मार्केट शेयर पर नजर डालें तो एशियन पेंट्स का मार्केट शेयर 42 फीसदी है जबकि बर्जर पेंट्स का मार्केट शेयर 12 फीसदी और कंसाई नेरोलैक का मार्केट शेयर 7 फीसदी है। वहीं एक्जो नोबल का मार्केट शेयर 5 फीसदी है जबकि बकाया 35 फीसदी बाजार हिस्सेदारी दूसरे खिलाड़ियों के पास है। पेंट कंपनियों के हालात पर नजर डालें तो एशियन पेंट्स का मार्जिन 17 फीसदी और PE 90 गुने का है जबकि बर्जर पेंट्स का मार्जिन 15 फीसदी और PE 68 गुने का है। वहीं कंसाई नेरोलैक का मार्जिन 10 फीसदी और PE 64.5 गुने का है जबकि एक्जो नोबल का मार्जिन 14 फीसदी और PE 27.8 गुने का है और इंडिगो पेंट्स का मार्जिन 15 फीसदी और PE 90 गुने का है । ग्रासिम इंडस्ट्रीज अपने पेंट कारोबार के लिए 5 -6 प्लांट लगाने की तैयारी में है। इसके पानीपत और लुधियाना में स्थित 2 प्लांट साइटो पर सिविल कंस्ट्रक्शन का भी काम शुरु हो गया है जल्द ही कर्नाटका के चामराजनगर में उसकी एक ईकाई में जल्द ही काम शुरु हो जाएगा ।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/QHsoN0B
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment