नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने गुरुवार को कहा कि वेल्थ क्रिएट करने का काम प्राइवेट सेक्टर का काम है। सरकार को इसके लिए पब्लिक पॉलिसी फ्रेमवर्क बनाने पर फोकस करना चाहिए। 'GovTech Summit 2022' को संबोधित करते हुए अमिताभ कांत ने कहा कि भारत को एक बहुत सरल -कुशल और पारदर्शी सरकार की जरुरत है। सरकार का काम जनता और देश के हित में नीतियां बनाना होना चाहिए। वहीं वेल्थ क्रिएशन की जिम्मेदारी प्राइवेट सेक्टर पर होनी चाहिए। कुछ और क्षेत्र जिनमें सरकार की उपस्थिति जरुरी है वह स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण है। इन क्षेत्रों में सरकार का फोकस होना ही चाहिए। Palm Oil: इंडोनेशिया 23 मई को पाम ऑयल एक्सपोर्ट से बैन हटाएगा, भारत के लिए राहत की खबर डिजिटल इकोनॉमी पर बात करते हुए अमिताभ कांत का कहा कि भारत इस समय एक बदलाव के अहम मोड पर है। डिजिटलीकरण की पूरी प्रक्रिया बदलाव की एक यात्रा रही है। उन्होने आगे कहा कि अगर भारत का पूर्वी भाग पूरी तरह से डिजिटलीकरण के दायरे में आ जाता है और गर्वनेंस को बहुत आसान बना देता है तो भारत का पूर्वी हिस्सा वास्तव में एक बहुत ही कुशल और संवेदनशील सरकार बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत के पूर्वी राज्य संसाधनों से भरे पड़े है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस बात पर भी जोर दिया कि डेटा संचालित शासन , सुशासन की कुंजी की है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RPaF2my
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment