चीन (China) की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi India के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ED ने शनिवार को बताया कि कंपनी के 5,551 करोड़ रुपए से ज्यादा के फंड को जब्त कर लिया गया है। कंपनी के खिलाफ ये कार्रवाई भारतीय विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के बाद की गई है। Xiaomi Technology India Private Limited के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कंपनी (जिसे Xiaomi India भी कहा जाता है) MI के ब्रांड नाम के तहत देश में मोबाइल फोन की एक ट्रेडर और डिस्ट्रीब्यूटर है। PTI के मुताबिक, एजेंसी ने एक बयान में कहा, "Xiaomi India चीन स्थित Xiaomi ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी के बैंक अकाउंट में पड़ी 5,551.27 करोड़ रुपए की रकम को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है।" कंपनी पर बीते कुछ सालों में करोड़ों रुपए के विदेशी मुद्रा के लेनदेन का आरोप था। फरवरी में कंपनी के खिलाफ संघीय एजेंसी ने जांच शुरू की थी, जिसके बाद विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के धाराओं के तहत पैसे की जब्ती की गई है। इसने कहा कि Xiaomi ने 2014 में भारत में अपना कारोबार शुरू किया और अगले साल से ही विदेश पैसा भेजना शुरू कर दिया। ED ने कहा, "कंपनी ने रॉयल्टी की आड़ में 5,551.27 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा तीन विदेशी संस्थाओं को भेजी है, जिसमें एक Xiaomi ग्रुप की इकाई भी शामिल है।" तीन विदेशी कंपनियों का भेजा गया पैसा एजेंसी ने आरोप लगाया, रॉयल्टी के नाम पर इतनी बड़ी राशि चीन में उनकी "पेरेंट ग्रुप" संस्थाओं के निर्देश पर भेजी गई थी। ED ने कहा, "बाकी दो अमेरिका में स्थित कंपनियों को भेजी गई रकम भी Xiaomi ग्रुप की संस्थाओं को फायदा पहुंचाने के लिए ही थी।" इसने कहा कि Xiaomi India भारत में निर्माताओं से पूरी तरह से निर्मित मोबाइल सेट और दूसरे प्रोडक्ट खरीदता है, लेकिन उसने इन तीनों विदेशी कंपनियों (जिन्हें पैसा भेजा गया) से कोई सर्विस भी नहीं ली थी। जैकलीन फर्नांडिस की सात करोड़ रुपए की संपत्ति ED ने की जब्त, जबरन वसूली का है मामला इसने कहा, "ग्रुप की संस्थाओं के बीच बनाए गए विभिन्न असंबंधित दस्तावेजी पहलुओं की आड़ में, कंपनी ने विदेशों में रॉयल्टी की आड़ में इस राशि को भेजा है, जो FEMA की धारा 4 का उल्लंघन है।" इस महीने की शुरुआत में, ED ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एजेंसी के रीजनल ऑफिस में ग्रुप के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन से भी पूछताछ की थी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/HA5xq78
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment