Russia Ukraine War : रूस ने सोमवार को कहा कि उसने यूक्रेन की सेना और उससे जुड़े सैन्य लक्ष्यों पर तगड़ा हमला किया है। इस हमले में रूस की वायुसेना, मिसाइल फोर्स, आर्टिलरी और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल रहे। इसमें यूक्रेन के सैकड़ों टारगेट्स पर एक साथ हमला किया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रात में उसकी मिसाइलों ने यूक्रेन की सेना के 16 ठिकाने तबाह कर दिए। इनमें पांच कमांड पोस्ट, एक फ्यूल डिपो और तीन हथियारों के गोदामों के साथ यूक्रेन के जवान शामिल हैं। कई शहरों में 108 टारगेट पर हमले रूस ने कहा कि ये हमले खारकीव, जापोरिझिया, दोनेत्सक और निप्रोपेट्रोविस्क रीजन और पोर्ट ऑफ माइकोलईव शामिल हैं। रूस की वायुसेना ने 108 क्षेत्रों पर हमले किए, जिसमें यूक्रेन की सेनाओं और हथियारों को निशाना बनाने की बात कही गई। Russia-Ukraine War : प्रतिबंधों के चलते मॉस्को में 2 लाख नौकरियां खतरे में, मेयर ने दी डिटेल डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि यूक्रेन के 12 हमलावर ड्रोनों और टैंकों को नष्ट कर दिया गया है। साथ ही इस्कैंडर मिसाइलों के इस्तेमाल से लुहांस्क, विनित्सिया और दोनेत्स्क क्षेत्रों में हथियों के चार डिपो तबाह कर दिए गए। मिसाइल हमले 6 के मरने की खबर अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव शहर में सोमवार को तड़के संभवत: मिसाइल हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। विस्फोटों के बाद ल्वीव पर घने, काले धुएं के गुबार उठ रहे थे, जिसे ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के कर्मचारियों ने देखा। लवीव और पश्चिमी यूक्रेन के बाकी हिस्से, देश के अन्य हिस्सों की तुलना में रूसी आक्रमण के कारण कम प्रभावित हुए हैं और अभी तक शहर को तुलनात्मक रूप से सुरक्षित माना जाता रहा था। NASA ने शेयर की मंगल ग्रह की चौंकाने वाली तस्वीर, एलियन के पैरों के निशान होने का दावा ल्वीव के स्थानीय गवर्नर मकसिम कोजित्स्काई ने बताया कि रूस के चार मिसाइल हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित आठ अन्य घायल हो गए। तीन हमले सैन्य ढांचों पर, जबकि एक हमला टायर की दुकान पर हुआ। उन्होंने कहा कि आपातकालीन दस्ते हमलों से लगी आग बुझाने में जुटे हैं। डोनबास शहर को भी बनाया निशाना सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि रूस, यूक्रेन के रूसी भाषी पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र डोनबास में एक बड़े जमीनी हमले को रोकने के उद्देश्य से उसकी क्षमता को कम करने के लिए यूक्रेन में हथियार कारखानों, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में मिसाइल और रॉकेट दागे गए हैं। जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों पर अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में लोगों को यातनाएं देने और उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Gp5Qwe6
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment