टाटा संस (Tata Sons) ने इल्कर आयसी (Ilker Ayci) को एयर इंडिया (Air India) के सीईओ और एमडी के रूप में नामित किया है। इल्कर आयसी हाल तक तुर्की एयरलाइंस के चेयरमैन थे। एयर इंडिया के बोर्ड ने इल्कर आयसी के नाम को मंजूरी देने के लिए सोमवार 14 फरवरी को एक बैठक की थी। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी इस बोर्ड बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। बोर्ड ने उचित विचार-विमर्श के बाद एयर इंडिया के सीईओ और एमडी के रूप में इलकर आयसी की नियुक्ति को मंजूरी दी। अब अल्कर आयसी के नाम को मंजूरी के लिए रेगुलेटर के पास भेजा जाएगा। 51 वर्षीय आयसी, तुर्की की बिल्केंट यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के 1994 बैच के पूर्व छात्र हैं। 1995 में उन्होंने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी में पॉलिटिक साइंस पर एक रिसर्च प्रोजेक्ट किया था और उसके 1997 में उन्होंने इस्तांबुल की मरमारा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस मास्टर प्रोग्राम पूरा किया। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, आयसी टर्किश फुटबॉल फेडरेशन, टर्किश एयरलाइंस स्पोर्ट्स क्लब और TFF स्पोर्टिफ एनोनिम सिरकेटी के बोर्ड मेंबर हैं। साथ ही वह कनाडाई तुर्की बिजनेस काउंसिल और यूएस-तुर्की बिजनेस काउंसिल के सदस्य भी हैं। यह भी पढ़ें- NSE Scam: क्या वाकई हिमालय पर बैठा 'योगी' देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज चला सकता है?
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/aQvwry4
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment